हरियाणा

Raju Punjabi का दिहांत, देसी-देसी न बोल्या कर छोरी रे से हुए थे फेमस

15 Views
raju punjabi
raju punjabi

Raju Punjabi ने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को दी थी अलग पहचान

दी स्टेट हेडलाइंस
हरियाणा
हरियाण के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी (Raju Punjabi) का मंगलवार रात को निधन हो गया है वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, वे करीब 40 वर्ष के थे। हरियाणा के हिसार के निजी हस्पताल में उन्होंने आखरी साँस ली। राजू पंजाबी काला पीलिया बीमारी से ग्रस्त थे, काला पीलिया होने के कारन लीवर और फेफड़ों डैमेज हो गए थे। तबीयत बिगड़ने के कारण वे वेंटीलेटर पर थे। Haryanvi Song

राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए हैं। राजू पंजाबी का इलाज हिसार में चल रहा था और वह इलाज के दौरान ठीक होकर घर चले गए थे, लेकिन उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। जिससे उनको हस्पताल में दोबारा दाखिल करवाया गया था। Raju Punjabi

यह खबर भी पढ़े :

राजू पंजाबी अपने पीछे पत्नी व् 3 बेटियां छोड़ गये है। राजू पंजाबी देसी देसी न कर तू छोरी रे से मशहूर हुए थे। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी और उन्होंने हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी। राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ। Haryanvi Singer

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts