पंजाब

Rashifal Today 26 August 2023: कुछ राशियो को सतर्क रहने की जरुरत

36 Views
Rashifal Today 02 September 2023
Rashifal Today 02 September 2023

Rashifal Today 26 August 2023: शनिवार का दिन कुम्भ, सिंह, महेष, कन्या आदि राशिफल

Rashifal Today 26 August 2023: आज के राशिफल के अनुसार शनिवार का दिन कुछ राशियो का दिन शुभ रहने वाला है और आज का दिन कई राशियों का दिन मिला-जुला सा रह सकता है। आइए जानते है कि आप का राशी के अनुसार दिन कैसे रहने वाला है। पढ़िए

मेष राशिफल Aries

आज आप का दिन अच्छा रहने के आसार है, बिजनेस के कामो में सफलता मिल सकती है. ध्यान रखे कि जल्दबाजी आप से कोई चुक करवा सकती है. अगर आप मेहनत व लगन से कोई काम करते हो तो आप को सफलता मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी. घर में सुख शांति बनी रहेगी. बच्चे बेहतरीन उपलब्धि हासिल करेंगे। कुछ समय बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए भी अवश्य निकालें। Rashifal Today 26 August 2023

वृषभ राशिफल Taurus

आज आप का दिन अच्छा रहेगा जो भी काम कर रहे हो या करने के बारे में सोच रहे है तो उस में तरकी मिलने के आसार है, हस्ताक्षर करते समय पेपर वगैरा अच्छी तरह जांच लें। साझेदारी संबंधी बिजनेस में गलतफहमियां हो सकती हैं। बच्चे अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों में कुछ बाधाएं आने की वजह से तनाव में रह सकते हैं। सेहत पर खास ध्यान दे। Rashifal Today 26 August 2023

  • सिंह
  • मेष
  • कन्या
  • मिथुन
  • तुला
  • वृश्चिक
  • धनु
  • कर्क
  • मकर
  • कुंभ

मिथुन राशिफल Gemini

आज आप का दिन ठीक ठाक रहने के आसार है, फिजूल की बातों पर ध्यान ही ना दे। कारोबारी मामलों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक सुख-शांति और व्यवस्था बनी रहेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे। अगर आप कोई कोई लम्बी बीमारी है तो ब्लड प्रेशर, मधुमेह संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं। today rashifal

यह खबर भी पढ़े :

कर्क राशिफल Cancer

आज का दिन ठीक ठाक रहने के आसार है। किसी की भी चिकनी-चुपड़ी बातों में ना आएं, अन्यथा अपने फायदे के लिए आपका नुकसान कर सकता है। पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी का खियाल रखे, किसी प्रकार की मानहानि होने की आशंका है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। aaj ka rashifal

सिंह राशिफल Leo

आज का दिन आप के लिए मिलाजुला रहेगा, आप पूरी शिद्हत से उलझे मामलो को सुलझाने का पर्यास करे। कोई अनचाही यात्रा करने में परहेज करे क्युकी इसके परिणाम सही नहीं होंगे। नौकरी में काफी समय से कोई रुका हुआ इंक्रीमेंट अथवा प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशिफल Virgo

आज का दिन आप का मिलाजुला सा रहने के आसार है। आप अपने काम के तरीको में बदलाव करे और इससे आपके व्यक्तिगत कार्यों में कुछ रुकावटें भी आएंगी। बेहतर होगा अपने काम करने के तरीकों में भी बदलाव की योजनाओं पर दोबारा विचार करें। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें ।

तुला राशिफल Libra

आज आपका दिन ठीक ठाक रहने के आसार है, पारिवारिक जिम्मेदारियों से भी कुछ राहत मिलेगी। किसी परिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और इस समय उनकी देखभाल करने की भी जरूरत है।  नए कामों को अंजाम देने के लिए समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, ध्यान मेडिटेशन इसका उत्तम इलाज है। युवाओं को बड़ो के सहयोग से कोई निर्णय लेने में आसानी होगी।

वृश्चिक राशिफल Scorpio

आज का दिन आप के लिए शुभ रहने के आसार है, शरुआत अच्छी रहेगी।  इस समय अपने करियर और पढ़ाई पर बहुत अधिक ध्यान देना उन्हें सफल बनाएगा। अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना जरूरी है। बिजनेस में खास फैसले होंगे, लेकिन कर्मचारियों के लिए व्यवहार नरम रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने टारगेट को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। दा मेहनत व परिश्रम की वजह से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

धनु राशिफल Sagittarius

आज आप का दिन मिलाजुला सा रह सकता है अगर आप ने सफलता हासिल करनी है तो, दूसरों की बातों पर ध्यान न दे। अपनी वस्तुओं के संभल खुद करें, क्योंकि कोई चीज समय पर ना मिलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कारोबार में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। जोखिम भरे कामों में समय और पैसा बरबाद न करें। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन से परहेज करें।

मकर राशिफल Capricorn

आज का दिन आप के लिए मिलाजुला होगा. बिजनेस में किसी भी तरह का रिस्क न लें और न ही कहीं निवेश करें। किसी की गलत सलाह पर अमल करना आपके लिए नुकसान देह रहेगा। बड़े बजुर्गो के साथ अथवा धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर लगाये। अगर काम में कुछ बदलाव लाने का प्लान है, तो समय अच्छा है।  आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आप का हेल्थ ठीक रहेगी और मनोबल भी बढेगा। 

कुंभ राशिफल Aquarius

आज आपका दिन शुभ रहेगा, आर्थिक ग्राफ में सुधार आएगा। किसी विशेष कार्य को लेकर मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से हिम्मत ना हारे और अपना मनोबल बनाकर रखें।  व्यवसाय में मनचाही सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत रहेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है। हेल्थ का खास ध्यान रखने की जरुरत।

मीन राशिफल Pisces

आज का दिन आप के लिए शुभ रहने के आसार है, काम कर ऑफिशियल गतिविधियों में अपना कॉन्फिडेंस बनाकर रखने से समय अनुसार अच्छा निर्णय ले पाएंगे। इस समय बड़ों का आशीर्वाद एक कवच की तरह काम करेगा तथा आप अपनी दिमाग से कई परेशानियों को हल कर पाएंगे। परिवार के साथ बिताया गया वक्त सबको प्रसन्नता देगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

हमारा उद्देंश्य सिर्फ आप तक सूचना पहुंचाना है दी स्टेट हेडलाइंस किसी तरह की कोई जिमेवारी नहीं लेता।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts