पंजाब

Murder: तेजधार हतियारो से किया हमला, मौत

52 Views
lakhwinder singh file photo Murder
lakhwinder singh file photo Murder

Murder: 7 या 8 युवको ने किया हमला

दी स्टेट हेडलाइंस
पंजाब
समाना के नजदीकी गांव फतेहपुर में 27 साल का युवक को तेजधार हथियारों से हत्या (Murder) करने का मामला सामने आया है। युवक पर हमला करने वाले करीब 8 लोग बताये जा रहे है। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह लक्खा निवासी फतेहपुर गांव के रूप में हुई है। घटना वीरवार देर शाम की है। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक लखविंदर सिंह फैक्ट्री में काम करता था और शाम को 6 बजे के करीब लखविंदर सिंह की एक युवक के साथ बहस हुई, बहस करने वाला मौके पर तो चला गया पर कुछ देर के बाद अपने अन्य साथियों को लेकर आ गया और उस के पास तेजधार हथियार भी थे। इन लोगों ने लखविंदर सिंह पर तेजधार हथियार और लोहे की किरच से वार करने शुरू कर दिए, इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। लखविंदर सिंह को लोगो के मदद से अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मौके पर पहुंचे DSP नेहा अग्रवाल ने कहा कि सात से आठ लोगों के खिलाफ कत्ल केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरे को देखा जा रहा है। आरोपियों की पहचान कर इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़े :

नशा पीने वालो से हुआ था झगड़ा

सिविल हस्पताल में मजूद लोगो ने बताया कि लखविंदर सिंह का झगडा कुछ लोगो से हुआ जो फतेहपुर नहर के पास नशा कर रहे थे। लखविंदर सिंह ने युवको को नशा करने के लिए रोकने पर बहस होने लगी। लोगो ने बताया कि यह लोग ही है जो पहले नशा करते है फिर बाद में चोरीया करते थे और कई वारदातों के कारण इन्हें रोका था। लोगों को शक है कि चिट्टा पीने से रोके गए युवकों ने ही कत्ल किया है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts