पंजाब

कैबिनेट मंत्री की तरफ से इस्तीफा

57 Views
Punjab holidays list 2026 Notification
Punjab holidays list 2026 Notification

पंजाब विधानसभा में भेजा गया इस्तीफा कल होगा मंजूर

पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की तरफ से अपना इस्तीफा दे दिया गया है। कैबिनेट मंत्री की तरफ से अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा को कुछ देर पहले ही भेजा गया है और अभी उसको मंजूर नहीं किया गया है बताया जा रहा है कि पंजाब विधानसभा के स्पीकर इस समय दिल्ली में मौजूद है जिसके चलते इस इस्तीफे को कल मंजूर किया जाएगा।

गुरमीत सिंह मीत हेयर की तरफ से सिर्फ विधानसभा से ही अपना इस्तीफा दिया गया है अभी तक उन्होंने बतौर कैबिनेट मंत्री अपना इस्तीफा नहीं भेजा है जिसके चलते वह कैबिनेट में मंत्री भी बने रह सकते हैं। कैबिनेट को लेकर फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से करना है। नियमों की तहत अगर भगवंत मान चाहे तो गुरमीत सिंह मीत हेयर को कुछ महीने और कैबिनेट मंत्री के तौर पर रखा जा सकता है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts