The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
Home » मुख्यमंत्री की ओर से माझा और दोआबा जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा
पंजाब

मुख्यमंत्री की ओर से माझा और दोआबा जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/07/25 at 8:47 PM
Rajesh Sachdeva
Share
3 Min Read
Bhagwant Mann Jalandhar
Bhagwant Mann Jalandhar
SHARE

Bhagwant Mann Jalandhar : अमृतसर और जालंधर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा

जालंधर, 25 जुलाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann Jalandhar) ने आज विभिन्न जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को समय पर विकास परियोजनाओं का लाभ मिल सके।

Contents
Bhagwant Mann Jalandhar : अमृतसर और जालंधर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षासीएम विंडो के माध्यम से सरकारी कार्यालयों में लोगों की समस्याओं का जल्द होगा निपटारा

आज यहां दोआबा और माझा के सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के जिलों में चल रहे विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जालंधर और अमृतसर को स्मार्ट सिटी बनाने से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इन परियोजनाओं की गति में कोई रुकावट न आने देने के निर्देश दिए। उन्होंने माझा और दोआबा के बाकी शहरों के विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

सीएम विंडो के माध्यम से सरकारी कार्यालयों में लोगों की समस्याओं का जल्द होगा निपटारा

भगवंत सिंह मान ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की बात सुनी जाए और जब तक कार्यालय पहुंचे हर व्यक्ति की सुनवाई नहीं होती, तब तक कार्यालय न छोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता आम लोगों के रोजमर्रा के कार्यालयी कामकाज को प्राथमिकता के आधार पर निपटाना है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लोगों के रोजमर्रा के कार्यालयी कामकाज के त्वरित निपटारे के लिए एक और पहल का जिक्र करते हुए कहा कि जिला स्तर पर सीएम विंडो स्थापित की जा रही है, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा संबंधित क्षेत्र के विधायक लोगों की समस्याओं को हल कराने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर लिया जाएगा जबकि बाकी समस्याएं संबंधित विभागों को भेज दी जाएंगी।

आज की बैठक में जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर, पठानकोट जिलों के सिविल और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े :-

  • Calcium Rich Foods for Bones: इसके सेवन करने से हड्डियों की प्रॉब्लम होगी दूर
  • Chia Seeds Benefits in Hindi: सेहत के लिए बहुत लाभकारी है चिया सीड्स
  • इस सब्जी का जूस दिल से लेकर कई बिमारियों को करता है खत्म
  • ग्वार फली के सेवन से कई गंभीर बीमारियाँ रहती है दूर

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva July 25, 2024 July 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

चंडीगढ़पंजाब

खिल नही पाया भाजपा का कमल, लगी हाथ बुरी हार

December 17, 2025
Sunil Jakhar Punjab BJP Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

जिला परिषद की गिनती का असर, पंजाबी यूनिवर्सिटी में रद्द की परीक्षाएं

December 16, 2025
Amrinder Singh Raja Wring statement on Punjab Law and Order
चंडीगढ़पंजाब

Punjab Law and Order पर गरमाई सियासत, राजा वडिंग का AAP सरकार पर तीखा हमला

December 16, 2025
पंजाब

राणा बलाचौरीया के कतिलो की हुई पहचान

December 16, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?