पंजाब

Lok Sabha Election Opinion Poll में यह पार्टी चल रही है आगे

86 Views
Lok Sabha Election Opinion Poll
Lok Sabha Election Opinion Poll

Lok Sabha Election Opinion Poll: लोकसभा इलेक्शन का अखाड़ा पूरी तरह से गरमाहा चुका है। लोकतंत्र के महापर्व यानी मतदान से पहले देश के सबसे भरोसेमंद ओपिनियन पोल के इस सर्वे में आम आदमी पार्टी और भाजपा को लीड मिल रही है।

ओपिनियन पोल में पंजाब की सभी 13 सीटों का सर्वे किया गया है। जिसमें TV9, पॉल स्ट्रेट और पीपल्स इनसाइड के इस सर्वे में कई लोगों के सैंपल साइज किए हैं। इस ओपिनियन पोल के लिए कंप्यूटर एसिस्टेड टेलीफोन इंटरव्यूइंग के जरिए लोगों की राय ली गई है। इस ओपिनियन पोल के सर्वे में अलग-अलग नंबरों से कॉल कर लोगों की राय मांगी गई थी। जिसमें लोकसभा पंजाब के 13 सीट शामिल है। यह सर्वे 1 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक किए गए थे। Lok Sabha Election Opinion Poll

Lok Sabha Election Opinion Poll: आम आदमी पार्टी सबसे आगे और पंजाब में भाजपा को भी फायदा

पंजाब की 13 लोक सभा सीटों के सर्वे के अनुसार आम आदमी पार्टी 8 सीट जीत सकती है। जबकि भाजपा को 4 सीटों पर संतोष रखना पढ़ सकता है। जबकि कांग्रेस का इस सर्वे में सूपड़ा साफ़ दिखाया जा रहा है। इस लोकसभा इलेक्शन में अकेले इलेक्शन लड़ रही शिरोमणि अकाली दल को एक सीट मिल सकती है। खास बात यह है कि भाजपा जालंधर से जीतती नजर आ रही है। जहां पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts