चंडीगढ़

Shiromani Akali Dal ने लिया बड़ा फैसला

39 Views
Shiromani Akali Dal
Shiromani Akali Dal

Shiromani Akali Dal की तरफ से लोक सभा इलेक्शन 2024 को देखते हुए पटियाला सीट से इस उमीदवार को उतार सकती है। शिरोमणि अकाली दल की तरफ से पंजाब लोकसभा इलेक्शन की 13 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए चंडीगढ़ में दो दिवसीय विचार चर्चा रखी गई है। जिसके संबंधित सीटों के जिला प्रधान, हल्का प्रभारी, एसजीपीसी सदस्यों को इस मीटिंग में बुलाया गया। Shiromani Akali Dal

Shiromani Akali Dal: पटियाला से यह हो सकता है उमीदवार

लोक सभा इलेक्शन को देखते हुए भाजपा की तरफ से परनीत कौर को मैदान में उतारा गया था और अब पटियाला सीट से शिरोमणि अकाली दल के हरमन प्यारे नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को टिकट लगभग तैय माना जा रहा है।

शिरोमणि अकाली दल अकेली लड़ेगी चुनाव

काबिले गौर है कि शिरोमणि अकाली दल तीन दशक के बाद भाजपा से अलग होकर सभी सीटों पर अपनी उम्मीदवार खड़े कर रहा है। इसके साथ ही पटियाला सीट के लिए सुरजीत सिंह रखड़ा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। सुरजीत सिंह रखड़ा शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। लोकसभा इलेक्शन 2019 में सुरजीत सिंह रखड़ा को परनीत कौर ने काफी अंतर से हरा दिया था। सुरजीत सिंह रखड़ा को टिकट मिलते ही पटियाला सीट हॉट सीट हो जाएगी।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts