पंजाब

श्रीमान जी, क्या कर सकता हूँ सेवा, पुलिस बोलेगी अब रोजाना

72 Views
Police Complaint order by DGP Punjab
Police Complaint order by DGP Punjab

Police Complaint : सुबह 11:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक पुलिस अधिकारी सुनेंगे शिकायत

Police Complaint: श्रीमान जी हम आपकी सेवा में हाजिर हैं और आपकी क्या मदद कर सकते हैं ? आज के पश्चात पंजाब भर में सो से लेकर डीसीपी और एसएसपी इन इन शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आपसे शिकायत पूछते नजर आएंगे। अब रोजाना सुबह 11:00 बजे से लेकर 1:00 तक सभी पुलिस थानों से लेकर एसएसपी दफ्तर तक पुलिस अधिकारी को बैठकर आम लोगों की शिकायतों का निवारण करना होगा। यह आदेश पंजाब के डीजीपी द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

पंजाब के डीजीपी द्वारा यह आदेश जारी करते हुए तुरंत प्रभाव से इस पर अमल लाने के लिए भी पुलिस अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। जिसके चलते अब कल सोमवार से ही सभी पुलिस थानों और डीएसपी दफ्तर से लेकर एसएसपी दफ्तर में पुलिस अधिकारी बैठकर शिकायत सुनते नजर आएंगे। इन शिकायतों को नहीं सुनने वाले अधिकारियों के खिलाफ या फिर शिकायत के समय अपने दफ्तर से गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ डीजीपी द्वारा कार्रवाई कर दी जाएगी।

आम लोगों को होगा फायदा

पंजाब के डीजीपी के द्वारा जारी किए गए इन ताजा आदेश का फायदा पंजाब के आम लोगों को होगा क्योंकि आमतौर पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ ही शिकायत मिलती नजर आती है कि उनके द्वारा पुलिस थाने में अपने काम को लेकर शिकायत तो की गई परंतु आज तक उसका निवारण नहीं किया गया, उल्टा उनकी पुलिस अधिकारी सुनते भी नहीं है। अब इन आदेशों के जारी होने के पश्चात आम लोग अपनी शिकायत या फिर पुराने शिकायत के संबंध में सुबह 11:00 से लेकर 1:00 तक संबंधित अधिकारी को मिल सकते हैं। अगर उसके पश्चात भी उनकी शिकायत का निवारण नहीं होता है तो वह तुरंत इस संबंध में पंजाब के डीजीपी तक पहुंच करते हुए अपनी शिकायत रख सकते हैं जिससे सीधे तौर पर आम व्यक्ति को फायदा होगा।

https://twitter.com/DGPPunjabPolice/status/1799662769501024264

यह भी पढ़े :-

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts