पंजाब

सुखबीर बादल और प्रकाश सिंह बादल की हो सकती है गिरफ्तारी !!

1 Views

-- गोली मामले में दोनों को बनाया गया है साजिशकर्ता

-- 7000 पन्नों की चार्जशीट में दोनों को किया गया है शामिल

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को पंजाब पुलिस की स्पेशल जांच टीम की तरफ से गिरफ्तार किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है परंतु फरीदकोट अदालत में दाखिल की गई 7000 पन्नों की चार्जशीट के अनुसार दोनों को मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया है। ऐसे में पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर सकती है जिनके पास किसी भी तरह से जमानत नहीं है। इस समय सुमेध सिंह सैनी से लेकर बाकी पुलिस अधिकारियों द्वारा हाई कोर्ट से जमानत ली हुई है जबकि प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल द्वारा ऐसी किसी भी तरह की जमानत लेने की खबर नहीं है। जमानत नहीं होने के चलते दोनों की गिरफ्तारी की जा सकती है। इस मामले में पंजाब पुलिस पर भी निर्भर करता है कि वह गिरफ्तारी करने की कोशिश करेंगे या फिर इस मामले मैं गिरफ्तारी करने की जगह ट्रायल ही चलाया जाएगा

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share