क्या Sukhbir Badal होंगे गिरफ्तार, जा सकते है जेल ?
चंडीगढ़, 11 जून (ध्रुव)। 2015 के चर्चित बेहबल कलां गोलीकांड मामले में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व जत्थेदार Giani Raghbir Singh द्वारा SIT के समक्ष दर्ज करवाए गए बयान ने मामले को नई दिशा दे दी है। इन बयानों के देने के साथ ही Sukhbir Badal पर गिरफ्तारी तक की तलवार लड़ सकती है क्योंकि पंजाब सरकार इस मामले में मौजूदा समय के दौरान नरमी बरतनी में बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रही है जिस कारण सुखबीर बादल के लिए आगामी कुछ हफ्ते काफी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं।
SIT के पास बयान दर्ज करवाते हुए ज्ञानी रघुबीर सिंह ने दावा किया है कि अकाल तख्त के समक्ष हुई धार्मिक कार्यवाही के दौरान Sukhbir Singh Badal ने बहबल कलां गोलीकांड से जुड़े मुद्दों को संगत के साहमने स्वीकार किया था। उन्होंने यह भी कहा कि उस कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है और जांच एजेंसियां यदि चाहें तो उसे अपने रिकॉर्ड का हिस्सा बना सकती हैं।
गौरतलब है कि 2015 में बरगाड़ी बअदबी कांड के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान बेहबल कलां में पुलिस फायरिंग हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। इस मामले की जांच SIT कर रही है और कई पूर्व पुलिस अधिकारियों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं।
हाल ही में चंडीगढ़ की अदालत ने भी इस मामले से जुड़ी जांच की स्थिति रिपोर्ट मांगी है, जिससे साफ है कि मामला अभी भी न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।
क्या सुखबीर बादल पर होगी कार्रवाई?
फिलहाल SIT या अदालत की ओर से सुखबीर बादल की गिरफ्तारी या किसी नई कानूनी कार्रवाई की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि यदि जांच एजेंसियां नए बयानों और उपलब्ध रिकॉर्ड को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानती हैं, तो आने वाले दिनों में मामले में नए मोड़ देखने को मिल सकते हैं।
राजनीतिक माहौल गर्म
पंजाब की राजनीति में यह मामला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। विपक्ष और सत्ताधारी दल के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज होने की संभावना है, जबकि पीड़ित परिवार लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :- Bharatiya Janata Party का यूज एंड थ्रो कल्चर