पंजाब

Sukhbir Badal का CM Mann को नोटिस, मुख्यमंत्री को देना होगा जबाब

13 Views
Advocate General
Advocate General

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री Sukhbir Badal द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मानहानि का नोटिस भेज दिया गया है। सुखबीर बादल द्वारा अपने इस नोटिस में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जनतक तौर पर माफी मांगे या फिर इस कार्रवाई को भुगतने के लिए तैयार रहे। Sukhbir Badal

सुखबीर सिंह बादल इस बात से आहत में है कि पिछले दिनों लुधियाना में हुए एक समागम के दौरान भगवंत मान के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संबंध में कुछ तथ्य पेश किए थे। उन तथ्य को लेकर सुखबीर बादल की तरफ से ऐतराज जाहिर किया गया था कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है जैसा की मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बोला गया है।

Sukhbir Badal: माफी मांगने के लिए दे चुके हैं समय

शिरोमणि अकाली दल ने दावा किया है कि सुखबीर सिंह बादल द्वारा नोटिस भेजने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मन को तथ्य पेश करने या फिर माफी मांगने के लिए पहले ही समय दिया जा चुका है। परंतु मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा समय के अंदर ना ही माफी मांगी गई है और ना ही तथ्यों के सबूत पेश किए गए हैं जिसके चलते उन्हें यह नोटिस भेजा गया है।

सुखबीर बादल ने कहा कि परमिट रद्द करने पर CM मान ने जूठ बोला है, बादल परिवार की बसों के परमिट रद्द नहीं हुए है बल्कि इनकी डबल एक्सटेंशन रद्द की गई है। ये एक्सटेंशनों का एक्ट पूर्व सीएम बेअंत सिंह ने 1993 में बनाया था। उन्होंने ने कहा कि डबल एक्सटेंशन आज तक पंजाब रोडवेज और PRTC की बसों ने भी ली हैं।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts