Welcome to the State Headlines
Tuesday, Oct 14, 2025
श्रद्धांजलि : सरदार भगत सिंह को उनके 118वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि भेंट
चंडीगढ़, 28 सितंबर 2025:पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद सरदार भगत सिंह को उनके 118वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह ने भारत को ब्रिटिश शासन के जकड़ से मुक्त कराने के लिए अपनी जान तक की आहुति दे दी।उन्होंने कहा कि भारतवासियों को अंग्रेजों के अत्याचारों से आज़ादी दिलाने के लिए सरदार भगत सिंह ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ महान संघर्ष लड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि सरदार भगत सिंह ने भारत की स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान दिया।स संधवां ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सरदार भगत सिंह का योगदान अमिट रहेगा और देश उनकी शहादत को सलाम करता है। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की बहादुरी और निडर जज़्बे को भुलाया नहीं जा सकता। हमें महान शहीद के आदर्शों और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।स्पीकर ने जोर देकर कहा कि शहीद भगत सिंह ने कम उम्र में ही कई महान कार्य किए और उन्हें गहरी सूझ-बूझ अपने परिवार से विरासत में मिली। सरदार भगत सिंह को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था और किताबों ने उनके जीवन को ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कहना गलत नहीं होगा कि किताबें वास्तव में उनके जीवन की पोषण सामग्री थीं।
Advertisment
जरूर पढ़ें