दवाई लो Sukhbir Badal, भूल गए, बसों का नया रग आया था आपकी सरकार में
दवाई लेने की जरूरत है सुखबीर बादल को, दिखाए अच्छे वैद को : बलतेज पन्नू
आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने घेरा Sukhbir Badal और अकाली दल को
चंडीगढ़ 3 मार्च 2026 (द स्टेट हैडलाइंस टीम)। Sukhbir Badal जी लगता है आपकी याददाश्त कमजोर हो गई है और आप भूल गए हैं कि सरकारी बसों के जिस रंग को लेकर आप सवाल खड़े कर रहे हैं वह रंग आपकी ही सरकार में 2012-17 के दौरान बसों पर रंग करवाया गया था। क्या Sukhbir Badal को यह भी याद नहीं कि पानी में बस में भी इसी रंग को करवाया गया था। अगर यह सारा कुछ याद नहीं है तो सुखबीर बादल को तुरंत अच्छी सी दवाई लेने की जरूरत है तभी उनकी याददाश्त वापस आ जाएगी। यह तीखा शब्दों से हमला आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू द्वारा किया गया है।
आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने कहा कि मौजूदा भगवंत मान की सरकार में रंग या भेदभाव से काम नहीं किया जाता है बल्कि आम जनता के हितों में काम करके दिखाया जाता है। किसी सरकारी बस पर कौन सा रंग हो रहा है या फिर किस रंग की बसें आ रही हैं। इन मामलों में टिप्पणी करके खुद अकाली दल और सुखबीर बादल ही यह साबित कर रहा है कि उनके पास कोई ऐसा मुद्दा ही नहीं है जिससे वह मौजूदा सरकार पर उंगली उठा सके।
मुद्दा हीन हो चूका है विपक्ष, सरकार ने किये रिकार्ड तोड़ काम
मौजूदा सरकार के कामों को देखते हुए अकाली दल मुद्दा हीन हो चुका है। जिस कारण ही रंगों को लेकर मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है। जितने काम भगवंत मान की सरकार में हुए है, उतने कभी किसी भी सरकार में नहीं हुए है, तभी विपक्ष की यह हालत हो चुकी है।
बलतेज पन्नू ने कहा कि शायद सुखबीर बादल यहां पर यह भूल गए हैं कि जिस रंग रूप की वह बात कर रहे हैं वह उनकी सरकार में ही बसों पर किया गया था। उसे समय की पुरानी फोटो भी सोशल मीडिया या फिर सरकारी दस्तावेज में मौजूद है।
Read This Also :- Punjab पंजाब टॉप -3 राज्यों में शामिल, टैक्स रेवेन्यू बढ़कर 57,919 करोड़