पंजाब

Punjab पंजाब टॉप -3 राज्यों में शामिल, टैक्स रेवेन्यू बढ़कर 57,919 करोड़

162 Views
Punjab among top-3 states, tax revenue rises to Rs 57,919 crore
Punjab among top-3 states, tax revenue rises to Rs 57,919 crore

Punjab के खजाना मंत्री हरपाल चीमा ने पिछले 4 सालो का पेश किया रिपोर्ट कार्ड

चंडीगढ़, 3 मार्च 2026 (The State Headlines Team) :- Punjab के वित्त, आबकारी और कराधान मंत्री Harpal Singh Cheema ने कहा कि Aam Aadmi Party (AAP) सरकार के कार्यकाल में पंजाब रेवेन्यू ग्रोथ के मामले में देश के टॉप-3 राज्यों में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि संरचनात्मक सुधार, वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता के चलते राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। हरपाल चीमा ने यह भी दावा किया है कि उनकी सरकार में कर्ज लेने में भी कटौती आई है, जबकि पिछली सरकारों में ऐसा नहीं था।

अपना टैक्स रेवेन्यू 57,919 करोड़ पहुंचा

वित्त मंत्री ने बताया कि 2021-22 में राज्य का अपना टैक्स रेवेन्यू 37,327 करोड़ (GSDP का 6.39%) था, जो 2024-25 में बढ़कर 57,919 करोड़ (GSDP का 7.15%) हो गया है। Punjab सरकार की यह बहुत ही बड़ी उपलब्धी है, जबकि पिछली सरकारों ने ऐसा नहीं रहा है। हमेशा ही टैक्स के मामले में पंजाब पहले पीछे था परन्तु अब काफी आगे निकल रहा है।

एक्साइज रेवेन्यू में 86.77% की बढ़ोतरी

चीमा ने कहा कि चार साल से कम समय में एक्साइज रेवेन्यू में 86.77% की वृद्धि दर्ज की गई है।

  • अकाली-BJP सरकार (5 साल): 20,545 करोड़ (औसत 4,109 करोड़ सालाना)
  • कांग्रेस सरकार (5 साल): 27,395 करोड़ (औसत 5,479 करोड़ सालाना)
  • AAP सरकार (जनवरी 2026 तक): 37,975 करोड़ (औसत 9,907 करोड़ सालाना)

उन्होंने बताया कि 2021-22 में एक्साइज रेवेन्यू 6,157 करोड़ था, जो 2025-26 में 11,500 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इस मामले में भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने काफी काम किया है। पिछली सरकारे मुश्किल से ही 6 हजार करोड़ तक पहुंची थी जबकि उनकी सरकार ने 4 सालों में ही दो गुणा कमाई शुरू कर दी है।

Punjab: GST कलेक्शन में 70.50% की वृद्धि

वित्त मंत्री के अनुसार:

  • कांग्रेस सरकार (5 साल): 61,286 करोड़ (औसत 12,257 करोड़ सालाना)
  • AAP सरकार (जनवरी 2026 तक): 83,739 करोड़ (औसत 21,845 करोड़ सालाना)

2021-22 में 15,542 करोड़ का GST कलेक्शन 2025-26 में ₹26,500 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।

केंद्रीय ग्रांट में 62% गिरावट के बावजूद Punjab में सुधार

केन्द्रीय ग्रांट में गिरावट के बावजूद भी भगवंत मान की सरकार में काफी सुधर हुए है, यह ग्राफ इस मामले में काफी कुछ दिखाता और बताता भी है।

कांग्रेस सरकार (2017-22):

  • रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट: 7,740 करोड़
  • GST कंपनसेशन: 54,600 करोड़

AAP सरकार (जनवरी 2026 तक):

  • रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट: 15,887 करोड़
  • GST कंपनसेशन: 11,945 करोड़

वित्त मंत्री ने कहा कि 62% कम केंद्रीय सहायता के बावजूद Punjab राज्य ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया।

3 लाख करोड़ के कर्ज के बावजूद कर्ज-GDP रेश्यो घटा

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि AAP सरकार को लगभग 3 लाख करोड़ का कर्ज विरासत में मिला। बावजूद इसके, कर्ज-GDP रेश्यो 48.25% से घटकर 44.47% हो गया है। उन्होंने कहा कि नए लोन का 35% पिछली देनदारियों के भुगतान और 50% ब्याज चुकाने में खर्च होता है।

यह भी पढ़े :- प्रचार पोस्टर चमके, बिना वेतन शिक्षकों के घरों में पड़े चूल्हे ठंडे : DTF

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts