पंजाब

Teacher Day 2023: लायन क्लब समाना रॉयल ने टीचरो को किया सन्मानित

47 Views
Teacher Day 2023
Teacher Day 2023

दी स्टेट हेडलाइंस
समाना।
लायन क्लब समाना रॉयल की टीम ने प्रधान जीवन गर्ग की अगवाई में टीचर डे (Teacher Day 2023) बढ़ी ही धूम धाम से मनाया गया और इस प्रोग्राम के बाद 11 स्कूल के शिक्षकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए सन्मान चिन्ह दे कर सन्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जीवन गर्ग ने कहा कि माता-पिता हमें चलना सिखाते हैं लेकिन शिक्षक हमें समाज में खड़ा होना सिखाते हैं। उनकी बदौलत ही हम आगे बढ़ सकते है और बच्चों को अपने शिक्षकों का दिल से सम्मान करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रिंसिपल मैडम हरजोत कौर ने उपस्थित सभी क्लब सदस्यों को धन्यवाद दिया। Teacher Day 2023

यह खबर भी पढ़े :

शिक्षक के लिए सम्मान ही सबसे बड़ी पूंजी (Teacher Day 2023)

उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के लिए सम्मान ही सबसे बड़ी पूंजी है। प्रोफेसर सीमा गर्ग ने क्लब को धन्यवाद देते हुए कहा कि शिक्षकों का कार्य सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि एक प्रकार की सेवा है और बच्चों का भविष्य संवारना है। इस अवसर पर क्लब प्रधान जीवन गर्ग साथ में जिला मीडिया प्रभारी जहावर लाल भी थे।

इस मौके पर हरजोत कौर, सीमा गर्ग, प्रियंका, नीशू बाला, तान्या, शमा गर्ग, नवदीप सिंह, रत्नीश कुमार सिंगला, पंकज गोयल, सोनू बंसल, परमिंदर सिंह को टीचर डे पर सन्मानित किया गया। इस मौके पर गोयल एवं क्लब सचिव रोहित गोयल (कुलारां) कैशियर रोहित गर्ग, प्रोजेक्ट चेयरमैन अजय मित्तल 'हैप्पी' एवं सदस्य मनु अग्रवाल, विकास वर्मा, अजय जिंदल, रोहित गर्ग, अश्वनी गर्ग, पुनित सिंगला पिंकू एवं मुनीष गर्ग उपस्थित रहे।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts