पंजाब

चंडीगढ़ जाना चाहते हैं अध्यापक तो हो जाएं तैयार

8 Views

-- जल्द ही चंडीगढ़ डेपुटेशन पर जाएंगे 60 अध्यापक

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

आप पंजाब के किसी भी सरकारी स्कूल में अध्यापक लगे हुए हैं और आप ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़ जाना चाहते हैं तो आप तैयार हो जाएं क्योंकि जल्द ही पंजाब सरकार 60 अध्यापकों को चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर भेजने के लिए जा रही। इसके लिए जल्द ही उनकी लिस्ट तैयार होगी, जो चंडीगढ़ जाना चाहते है। इसमें आपका नाम भी शामिल हो सकता है।

जानकारी अनुसार सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में अध्यापकों की काफी कमी देखी जा रही है ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से अप्रैल 2022 में पंजाब सरकार से 60 अध्यापकों की मांग की गई थी। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से मांग पर पंजाब इन 60 अध्यापकों में से मात्र आठ नौ अध्यापक ही चंडीगढ़ में भेज पाया था।

अब एक बार फिर से चंडीगढ़ प्रशासन 60 के करीब पंजाब सरकार से अध्यापक मांगने जा रहा है। इस बार पंजाब सरकार भी चंडीगढ़ को अपने अध्यापक भेजने के लिए तैयार है। क्योंकि ऐसा नहीं करने से चंडीगढ़ पर जो पंजाब का अधिकार है उसमें कमी आ जाएगी, ऐसे में आपकी लॉटरी निकल सकती है।

पंजाब के शिक्षा विभाग की तरफ से यह फैसला लिया जा रहा है कि आगामी फैशन में 60 के लगभग अध्यापकों को डेपुटेशन पर चंडीगढ़ में भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग की तरफ से जल्द ही इस संबंध में प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है।

पंजाब के सभी जिलों से हो सकता है चयन

चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर भेजे जाने वाले अध्यापकों का चयन मेरिट के साथ-साथ सभी जिलों से किया जा सकता है। बॉर्डर इलाके के जिलों को छोड़कर पंजाब के बाकी जिलों को इस लिस्ट में शामिल किया जाएगा। बॉर्डर जिलों में अध्यापकों की काफी कमी रहती है इस कारण बॉर्डर जिलों में से अध्यापकों को लेने के आसार काफी कम नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : डीसी ऑफिस में सेटिंग का खेल, जाना पड़ेगा जेल

पंजाब ने नहीं भेजें अध्यापक तो खुद की भर्ती करेगा चंडीगढ़

चंडीगढ़ प्रशासन की मांग अनुसार अगर इस बार भी पंजाब सरकार की तरफ से अध्यापकों को डेपुटेशन पर नहीं भेजा गया तो चंडीगढ़ प्रशासन यूटी कैडर में अध्यापकों की भर्ती शुरू कर देगा ऐसे में पंजाब का काफी नुकसान हो सकता है इसलिए पंजाब सरकार व शिक्षा विभाग इस बार इस मामले में कोई भी ढील देने को तैयार नहीं है। चंडीगढ़ प्रशासन अध्यापकों की कमी के चलते ज्यादा देर इंतजार नहीं करेगा और अपनी खुद की भर्ती शुरू कर देगा।

C

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts