पंजाब

Teerth Yatra Yojana: 1 अगस्त से ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा

3 Views
Free travel to Rishikesh under the Teerth Yatra Yojana starting August 1st
Free travel to Rishikesh under the Teerth Yatra Yojana starting August 1st

मोहाली (एसएएस नगर), 31 जुलाई (ध्रुव)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री Teerth Yatra Yojana का विस्तार करते हुए घोषणा की कि राज्य सरकार 1 अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए खाटू श्याम जी, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान घर से लेकर वापसी तक परिवहन, ठहरने और भोजन का पूरा खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी।

मोहाली में आयोजित "एक शाम भगवान शिव दे नाम" भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं, संतों और पीरों की पवित्र धरती है, जहां भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और आपसी सम्मान सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नफरत फैलाने की हर कोशिश को यहां के लोग हमेशा नाकाम करते आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री Teerth Yatra Yojana का दायरा बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं के लिए नए धार्मिक स्थलों को शामिल किया है। अब श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, हरिद्वार, ऋषिकेश, सालासर धाम, खाटू श्याम जी और वृंदावन की यात्रा भी निःशुल्क कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार यात्रियों को उनके घर से लेकर धार्मिक स्थल तक पहुंचाने, ठहराने, भोजन कराने और सुरक्षित वापस घर छोड़ने तक की पूरी व्यवस्था करेगी।

Teerth Yatra Yojana : इस उपजाऊ धरती पर हर प्रकार का बीज उग सकता

कार्यक्रम की झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ऐसा सुंदर गुलदस्ता है, जहां हर रंग के फूल खिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस उपजाऊ धरती पर हर प्रकार का बीज उग सकता है, लेकिन नफरत का बीज कभी नहीं पनप सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी धर्मों के लोग राम नवमी, गुरुपर्व, ईद और अन्य सभी पर्व मिल-जुलकर मनाते हैं, जो राज्य की सामाजिक एकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के तहत 1 जुलाई को 32 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई थी और 1 अगस्त को 40 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में सम्मान राशि भेजी जाएगी। पात्र महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता के हित में 19 टोल प्लाजा बंद किए हैं, जिससे लोगों की प्रतिदिन लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही है। इसके अलावा पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 68 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, लगभग 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है, किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और राज्यभर में लगभग 44 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

पंजाब की भाईचारे की परंपरा को और मजबूत करने की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज कराया जा चुका है और इसका उद्देश्य लोगों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम करना है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और पंजाब की भाईचारे की परंपरा को और मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार जनकल्याण और विकास की योजनाओं को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।

यह भी पढ़े :- War Against Drugs अभियान को मानसिक स्वास्थ्य फेलोज़ से नई ताकत

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts