चंडीगढ़

“शुक्र है किसी को पत्थर ही मार देता सुखबीर बादल, हालात माड़े ही है !”

30 Views
Punjab
Punjab

— भगवंत मान ने की सुखबीर बादल पर टिप्पणी

— पहले भी मंदबुद्धि बच्चा बोलते आये है Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
शुक्र है कि सुखबीर बादल किसी को पत्थर नहीं मार देता है। अभी वह चलता फिरता रहता है उसको पता ही नहीं चलता कि वह किसी को भी क्या कुछ कह जाता है। यह टिप्पणी पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से करतारपुर में रैली के दरमियान सुखबीर बादल पर की गई है। सुखबीर बादल पर पहले भी इस तरह की टिप्पणियां मुख्यमंत्री भगवंत मान करते आए हैं और उनकी तरफ से सुखबीर बादल को मंदबुद्धि बच्चा तक बोला जा चुका है आज भी उनका इशारा इस तरफ ही था। 

भगवंत मान ने सुखबीर बादल पर आगे बोलते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा दफ्तर जल्दी खोलने के फैसले पर सुखबीर बादल ने कल ही बोलते हुए कहा कि अब हमारे घर की महिलाएं साढ़े 2 बजे उठा करेंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सुखबीर बादल को तो साढ़े 2 और ढाई में ही फर नही पता है। जिसको इस बारे में ही नहीं पता वह पंजाब (Punjab) कैसे चला लेगा। इनसे किसी भी तरह की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

यह भी पढ़े :- “कच्चा” शब्द नही रहने दिया जाएगा कर्मचारियों के नाम के आगे

हरसिमरत कौर को अस्तिफा कुर्बानी नहीं दबाब था

करतारपुर रैली में भगवंत मान द्वारा हरसिमरत कौर पर भी टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब (Punjab) के लोगों द्वारा जब दबाव पाया गया तो हरसिमरत कौर को अस्तिफा देना पड़ा। जबकि सुखबीर बादल और हरसिमरत बादल इसको कुर्बानी ही बताते रहे थे जबकि यह कोई कुर्बानी नहीं थी बल्कि पंजाब के लोगों द्वारा बनाया गया दबाव ही था। भगवान मान ने कहा कि अब इनके बारे में क्या बात करनी है l जिनको बात करने के लायक पंजाब के लोगों ने ही नहीं छोड़ा और एक साइड पर बैठा दिया है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts