पंजाब

रहम की अपील लेकर नही आये भ्रष्टाचारी, रहम नही बल्कि मिलेगी जेल की चारदीवारी

1 Views

-- हम भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे, भविष्य में सोचने वाले भी जागरूक हों, बड़ा हो या छोटा, हम कड़ी कार्रवाई करेंगे

-- मुख्यमंत्री भगवंत मान की चेतावनी भूल जाए रहम, करवाई तो होकर रहेगी

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

भ्रष्टाचार करने वाले किसी आम या खास व्यक्ति की रहम की अपील स्वीकार नहीं की जाएगी, बल्कि उसे रहम की जगह जेल की चारदीवारी में भेजा जाएगा l भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस का पालन किया जाएगा और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम आदमी पार्टी की इस सरकार में 2 कैबिनेट मंत्री और 1 विधायक पर कार्रवाई हो चुकी है l चाहे कोई भी किसी भी बड़े पद पर बैठा हो, अगर वह भ्रष्टाचार कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस सख्ती के संकेत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिए हैं l

भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से जन्मी पार्टी में कैसे बर्दाश्त करेगी भ्रष्टाचार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से निकली है तो भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से जन्मी पार्टी में भ्रष्टाचार कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है l भ्रष्टाचार करने वाले व्यक्ति को रहम नहीं मिलेगा, भले ही वह उच्च पद पर रहा हो या अभी भी उच्च पद पर बैठा हो। भले ही उन्होंने 10 साल पहले या 4 दिन पहले भ्रष्टाचार किया हो। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि अगर भविष्य में कभी भी भ्रष्टाचार करने का विचार आए तो वह यही सलाह देंगे कि भ्रष्टाचार करने का विचार नहीं करना चाहिए, क्योंकि जो भ्रष्टाचार करता पकड़ा जायेगा वोह तो पक्का ही जेल में ही जायेगा l

यह भी पढ़े : रोटी को लेकर हुई लड़ाई, विधायक की उसी के ड्राइवर ने की पिटाई

75 साल में दिल्ली व पंजाब को छोड़ कर दें एक मिसाल

भगवंत मान ने कहा कि 75 साल ने देश को आजाद हुए हो गये है, लेकिन दिल्ली के बिना एक भी ऐसी सरकार का उदाहरण दीजिए, जिसने अपनी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री या विधायक को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया हो l उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार के आरोपी 2 मंत्रियों और 1 विधायक को गिरफ्तार किया है l इससे साबित होता है कि जनता के टैक्स का पैसा खाने वालों को कोई रहम नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़े : बठिंडा के MLA अमित रतन गिरफ्तार

पैसे खाने का तरीका हो सकता अलग-अलग

भगवंत मान ने कहा कि पैसे खाने का तरीका अलग-अलग हो सकता है। कोई ढाबे से पैसा खा रहा होगा या सड़क के लिए पैसा ले रहा होगा, कोई बस ट्रांसपोर्ट कपनी के जरिये तो कोई सरपंच का पैसा खा रहा होगा l पैसा खाने का तरीका कोई भी हो परन्तु पैसे खाने वाले के खिलाफ कार्रवाई एक जैसी ही होगी, हो सकता जेल भी एक जैसी ही मिल जाए l

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share