चंडीगढ़

मजदूरी करने वाले के चमकी किस्मत, निकला पहला इनाम

39 Views
Lohri Bumper Prize 2024
Lohri Bumper Prize 2024

समाना में निकला लोहड़ी बंपर का पहला नाम

दी स्टेट हैडलाइंस
समाना।
Punjab state lottery lohri bumper 2024 : एक पुरानी कहावत है कि भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है ऐसा कुछ समान के मजदूरी करने वाले चन्नाराम और बिंदर राम के साथ हुआ है। मजदूरी करने वाले चन्नाराम और बिंदर राम की किस्मत चमक गई है। भगवान ने उनके घर छप्पर फाड़ कर ढाई करोड़ रुपये दे दिया है इन दोनों को पंजाब स्टेट की लोहड़ी बंपर की लॉटरी लगी है। 

इस लॉटरी के निकलने के पश्चात दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि जो लॉटरी उन्होंने पैसे की कमी होने के चलते दोनों साथियों ने मिलकर खरीदी थी उन्हें नहीं पता था कि वह उन्हें ढाई करोड़ रुपये देकर जाएगी। यह दोनों समाना के गाजी सालार के रहने वाले हैं और दोनों ने मिलकर ही मजदूरी करते हुए कुछ पैसे जमा किए थे।

उसे पैसे से ही दोनों ने मिलकर ही इस लॉटरी को खरीदा था। इस लॉटरी के निकलने के पश्चात दोनों मजदूर इस कदर खुश है कि उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह पैसा वह कहां पर और कैसे खर्च करेंगे क्योंकि इतना पैसा देखना तो दूर उन्होंने कभी सपने में इस संबंध में सोचा तक नहीं था। पंजाब सरकार की तरफ से जल्द ही इन दोनों को लॉटरी के पहले नाम के रूप में ढाई करोड़ रुपये दे दिया जाएगा। हालांकि इस पर कुछ टैक्स और खर्च भी अदा करने पड़ते हैं यह सभी काट कर ही इन्हें पैसे मिलेंगे। 

punjab state lottery lohri bumper 2024 Result

Punjab state lottery lohri bumper 2024

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts