पंजाब

सरकारी हस्पताल में चूहों का आंतक, मरीज खुद कर रहे अपनी इफाजत

33 Views
Punjab News
Punjab News

Punjab News: सिविल अस्पताल में चूहों ने खूब आंतक मचा रखा है। चूहे जच्चा बच्चा की बिल्डिंग में रोजाना उछल कूद करते हैं और मरीजों के पड़े सामान को खा जाते हैं और मरीजों को काट भी जाते हैं। इस दौरान तीमारदारों ने भी कई वीडियो बनाई जिसमें मरीज की थाली में पड़ा खाना 15 से 20 चूहे खाना खा रहे हैं। Punjab News

जानकारी देते लुधियाना के सिविल हस्पताल में भर्ती श्रृतु ने बताया कि पिछले दिन ही बच्चा बड़े ऑपरेशन से हुआ है। जिस वार्ड में मुझे रखा गया था उस वार्ड में रात भर चूहे उछल कूद करते हैं। चूहे मरीजों के बिस्तर पर चढ़कर उनकी चादर खींच कर ले जाते हैं। इसके अलावा मरीजों के लिए रखा खाना भी चूहे उसमें मुंह मार जाते हैं। जिससे इंफेक्शन होने का लगातार डर बना रहता है। इस दौरान मरीज सुषमा ने बताया कि वह प्रयागराज की रहने वाली है। लुधियाना में डंडारी इलाके में रहती है उसने कहा कि पूरी रात इन चूहों से बच्चे की सुरक्षा करनी पड़ती है। दिन में कबूतर वार्डों में उड़ते रहते हैं और रात को चूहे उछल कूद करते हैं। मरीज का सामान रखने वाली ट्राली में भी चूहे घुसकर गंदगी मचाते रहते हैं। Punjab News

इस मौके पर तीमारदार हरकेश ने कहा कि रात के समय चूहे गढ़ों से बाहर निकल कर आतंक मचाना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हम चूहों को भगाने की कोशिश करते हैं कई बार तो चूहे भागते नहीं और कई बार भाग जाते हैं तो कुछ ही समय बाद फिर आकर आंतक मचाना शुरू कर देते हैं।

Punjab News: सोते वक्त काटते हैं चूहे

एक और तीमारदार राजाराम ने बताया कि उसकी पत्नी हस्पताल में दाखिल है। यहां पर पूरी रात चूहे सभी मरीजों को परेशान करते रहते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई नर्स या कोई भी मुलायम चूहे को भगाने के लिए दवा और पिंजरा तक नहीं लगते। रात को जमीन पर सो रहे होते है तो चूहे काट लेते हैं।

चूहों के कारण कई बार जच्चा बच्चा वार्ड की फाल्स सीलिंग चुकी है गिर

जच्चा बच्चा हस्पताल की दो बार फाल्स सीलिंग गिर चुकी है। 29 अगस्त 2023 को मेजर लेवल रूम की सीलिंग गिर गई थी, 28 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे जैसी फाल्स सीलिंग का थोड़ा सा हिस्सा नीचे लटका तो स्टाफ ने मरीज को दूसरे कमरों में शिफ्ट कर दिया गया और अगली सुबह 5:00 बजे फाल्स सीलिंग पूरी तरह गिर गई। मरीज के शिफ्ट होने से बड़ा हादसा टल गया।

चूहों को भगाने का चल रहा है ऑपरेशन-SMO

हस्पताल के SMO दीपिका गोयल ने बताया कि हस्पताल की तरफ से स्टिक मेट और दवाई आदि डाली जाती थी। अब PAU के जियोलॉजी विभाग से बात चल रही है। चूहों के लिए मेडिसिन डाली जा रही है। इसकी पूरी जानकारी सीनियर अधिकारियों के ध्यान में मामला आया हुआ है। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को पहले भी पीएयू की तरफ से सर्वे किया जा चुका है। सीवरेज में जहां कहीं ब्लॉकेज है उसको वह ठीक करवाया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को कहा गया है की सफाई का विशेष ध्यान रखें। Punjab News

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts