पंजाब

Social media को लेकर पंजाब सरकार ने नहीं कोई किए आदेश, सोशल मीडिया पर ही कर दिया बदनाम

1 Views

-- जम्मू चीफ सेक्रेटरी ने जारी किए थे क्रिटिसिजम को लेकर आदेश

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

सोशल मीडिया पर क्रिटिसिजम करने के मामले को लेकर पंजाब सरकार को सोशल मीडिया पर ही जमकर बदनाम किया जा रहा है यहां तक कि पंजाब के कांग्रेस व अकाली दल के लीडर लगातार ट्वीट भी कर रहे है। परंतु यह आदेश पंजाब सरकार की तरफ से जारी ही नहीं किए गए हैं यह आदेश तो जम्मू के चीफ सेक्रेटरी अरुण कुमार मेहता की तरफ से जारी किए गए है।

सोशल मीडिया पर लगातार जम्मू के आदेशों की कापी वायरल करते हुए उसको पंजाब सरकार का बताया जा रहा है। इस मामले में अब पंजाब सरकार करवाई करने के मूड में नजर आ रही है।

अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर क्रिटिसिजम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अफवाह फैलाने वाले एक लीडर के खिलाफ सरकार कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है क्योंकि उसकी तरफ से ही सबसे पहले ट्वीट करते हुए इस मामले को पंजाब से जोड़ा गया था उसके पश्चात अकाली व कांग्रेस के लीडरों ने उसको ट्वीट किया था।

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share