पंजाब

सरकार में नहीं विपक्ष लीडर बाजवा में ही गड़बड़

45 Views

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने झुठलाए प्रताप बाजवा के दावे

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार में नहीं बल्कि विपक्ष के लीडर प्रताप सिंह बाजवा में ही गड़बड़ है क्योंकि जो भी वह बोलते हैं या फिर आंकड़े जारी करते हैं वह तथ्यों से दूर और झूठ की दुकान पर बिकने वाले ज्यादा दिखाई देते हैं। प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर सवाल तो खड़े कर दिए हैं परंतु उन्होंने एनसीआरबी डाटा ही नहीं देखा है जिसमें साफ तौर पर बताया गया है कि अमन व कानून की स्थिति को कायम रखने वाले अच्छे राज्यों में पंजाब दूसरे नंबर पर शुमार है। यह बयान आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग की तरफ से दिया गया है।

नील गर्ग की तरफ से बताया गया कि भगवंत मान के नेतृत्व में पहली बार विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने वाला कई ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ बनाए गए, जिसके कारण इस साल सरकारी स्कूलों के 158 छात्रों ने जेईई क्वालिफाई किया।

नील गर्ग ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में 872 आम आदमी क्लीनिक खुले जिसमें अभी तक 2 करोड़ से अधिक लोगों का सफल ईलाज हुआ। आज पंजाब की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा 84 देशों में नंबर एक स्थान पर।

उन्होंने आगे कहा कि सब कुछ सही जगह पर है, केवल विपक्ष गड़बड़ है!

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts