गर्मी में बिजली संकट में राहत : अब नहीं होगी कटौती : Sanjeev Arora
बिजली मंत्री Sanjeev Arora बोले, बिजली की मांग 7,900 मेगावाट से बढ़कर 12,000 मेगावाट से अधिक पहुंची
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (ध्रुव)। पंजाब के बिजली मंत्री Sanjeev Arora ने दावा किया है कि बढ़ती गर्मी के बावजूद पंजाब में बिजली आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में है और राज्य रिकॉर्ड मांग को पूरा करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि सिर्फ 10 दिनों में बिजली की मांग 7,900 मेगावाट से बढ़कर 12,000 मेगावाट से अधिक पहुंच गई, लेकिन इसके बावजूद ग्रिड स्थिरता बरकरार रखी गई है।
मंत्री Sanjeev Arora ने कहा कि “मिशन रोशन पंजाब” के तहत 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बिजली ढांचे को मजबूत किया गया है, जिससे गैर-योजनाबद्ध आउटेज में करीब 70% की कमी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने अतिरिक्त बिजली खरीद, अन्य राज्यों के साथ बैंकिंग व्यवस्था और केंद्र के पावर पूल से 2,000 मेगावाट तक बिजली लेने की योजना बनाई है।
70 नए सब-स्टेशन, हजारों ट्रांसफार्मर और फीडर अपग्रेडेशन जैसे बड़े काम पूरे
Punjab State Power Corporation Limited ने 70 नए सब-स्टेशन, हजारों ट्रांसफार्मर और फीडर अपग्रेडेशन जैसे बड़े काम पूरे किए हैं, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या कम हुई है। इसके साथ ही 2025 की बाढ़ में प्रभावित हाइडल प्लांटों को बहाल कर करीब 300 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता जोड़ने की तैयारी है।
मंत्री ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत राज्य में बिजली कटौती से लोगों को राहत देने के लिए सभी विभाग मिशन मोड में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जहां बढ़ती मांग के बावजूद स्थिति नियंत्रण में है और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
सिस्टम की विश्वसनीयता के बारे में उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल ने पिछले वर्ष की तुलना में गैर-योजनाबद्ध बिजली आउटेज में भी काफी कमी की है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक यह लगभग 70 प्रतिशत घटकर वर्ष 2025 में 13,271 से घटकर 2026 में 3,974 रह गई है, जो बुनियादी ढांचे की मजबूती के प्रभाव को दर्शाता है।
यह भी पढ़े :- बाढ़ से निपटने के लिए Amphibious Machines की खरीद को मंजूरी