पंजाब

टावर मोर्चा खत्म, गुरजीत सिंह खालसा सुरक्षित उतरे

18 Views
Tower Morcha End Gurjit Singh Khalsa Descends Safely
Tower Morcha End Gurjit Singh Khalsa Descends Safely

गुरजीत सिंह खालसा को सुरक्षित उतरने के लिए ऑपरेशन नहीं था आसान, पूरी रात चला : बलतेज पन्नू

समाना, 24 अप्रैल (सुनील कुमार)। बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से टावर पर डटे गुरजीत सिंह खालसा को आखिरकार सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने पटियाला में देर रात तक हाई-वोल्टेज माहौल बनाए रखा। आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव व मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने इसकी पुष्टि करते हुए पूरे ऑपरेशन की जानकारी साझा की।

बलतेज पन्नू ने बताया कि गुरजीत सिंह खालसा बेअदबी मामलों में सख्त कानून की मांग को लेकर काफी समय से टावर पर चढ़े हुए थे, जिससे प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, पटियाला पुलिस और पंजाब फायर ब्रिगेड विभाग ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

उन्होंने कहा कि यह टावर मोर्चा ऑपरेशन आसान नहीं था और पूरी रात चला। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी और फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर लगातार आपसी तालमेल बनाए हुए थे। हर कदम बेहद सतर्कता और रणनीति के साथ उठाया गया, ताकि किसी भी तरह का जोखिम न हो।

गुरजीत सिंह खालसा की हालत स्थिर

बलतेज पन्नू ने बताया कि तीनों एजेंसियों के बेहतरीन समन्वय, सूझबूझ और धैर्य के चलते आखिरकार गुरजीत सिंह खालसा (टावर मोर्चा) को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस दौरान रेस्क्यू टीमों ने अत्यधिक सावधानी बरती और हालात को पूरी तरह नियंत्रण में रखा।

उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और प्रोफेशनल तरीके से काम करने की वजह से यह ऑपरेशन सफल हो पाया।

फिलहाल गुरजीत सिंह खालसा की हालत स्थिर बताई जा रही है और प्रशासन द्वारा आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े :- University of Turku के साथ साझेदारी से बदलेगा पंजाब का शिक्षा सिस्टम

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts