पंजाब

Sandeep Pathak के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी की तलवार लटकी

83 Views
Two FIRs Registered Against Sandeep Pathak in Punjab
Two FIRs Registered Against Sandeep Pathak in Punjab

गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज, अलग-अलग जिलों में कार्रवाई

चंडीगढ़, 2 मई (सुनील कुमार )। पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Sandeep Pathak के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में दो FIR दर्ज की हैं। बताया जा रहा है कि ये मामले गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सूत्रों का यह भी दावा है कि पुलिस आने वाले समय में Sandeep Pathak को गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, अभी तक पुलिस या सरकार की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राजनीतिक हलकों में इस खबर को लेकर हलचल तेज हो गई है। फिलहाल सभी की नजरें पंजाब पुलिस की अगली कार्रवाई और इस मामले में आधिकारिक बयान पर टिकी हुई हैं।

आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल Sandeep Pathak

डॉ संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी की तरफ से न सिर्फ सियासत में बड़ा नाम दिया गया बल्कि उन्हें पंजाब से राज्यसभा मेंबर बनते हुए संसद में भी भेजा गया था। आम आदमी पार्टी की तरफ से डॉक्टर संदीप पाठक पर बहुत ज्यादा विश्वास किया जाता था और उन्हें पंजाब का इंचार्ज बनाने के साथ-साथ दूसरे कई राज्यों में भी इंचार्ज लगाया गया था। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को ऐसा लगता था कि संदीप पाठक कभी भी उनके साथ धोखा नहीं करेंगे परंतु कुछ दिन पहले ही संदीप पाठक आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे आम आदमी पार्टी को काफी ज्यादा बड़ा झटका भी लगा था।

यह भी पढ़े :- पंजाब JEE Mains के होनहार: 369 छात्रों का सम्मान

सत्याग्रह और आत्म-सम्मान की लड़ाई में Punjab चट्टान की तरह साथ

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts