पंजाब

पंजाब ने GST Collection में बनाया रिकॉर्ड, देश में सबसे तेज़ ग्रोथ

8 Views
Punjab set a record in GST collection, the fastest growth in the country
Punjab set a record in GST collection, the fastest growth in the country

राज्य की शुद्ध GST Collection रही 2,725.08 करोड़ रुपये

चंडीगढ़, 2 मई (ध्रुव)। पंजाब सरकार ने GST Collection के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अनुसार, अप्रैल 2026 में पंजाब ने अब तक का सबसे अधिक 2,987.38 करोड़ रुपये का कुल जीएसटी संग्रह दर्ज किया है, जो जीएसटी लागू होने के बाद का सर्वाधिक मासिक आंकड़ा है।

वित्त मंत्री ने बताया कि इस दौरान राज्य की शुद्ध जीएसटी प्राप्ति 2,725.08 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के मुकाबले 70.70% की तेज़ बढ़ोतरी दर्शाती है। यह वृद्धि करीब 1,129 करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व में तब्दील हुई है।

सरकार के मुताबिक, पोस्ट-सेटलमेंट GST Collection में पंजाब ने 66% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे राज्य देश में सबसे तेज़ ग्रोथ वाला राज्य बनकर उभरा है। मंत्री ने दावा किया कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है और उत्तरी राज्यों में पंजाब सबसे आगे है।

अप्रैल में 859 करोड़ रुपये के असाधारण आईजीएसटी एडजस्टमेंट

हालांकि, सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि पिछले साल अप्रैल में 859 करोड़ रुपये के असाधारण आईजीएसटी एडजस्टमेंट का असर तुलना पर पड़ा है। इसे हटाने के बाद भी राज्य की ग्रोथ 12.57% (कुल) और 10.97% (शुद्ध) बनी हुई है, जो स्थिर सुधार का संकेत देती है।

राजस्व बढ़ोतरी का श्रेय सरकार ने सख्त प्रवर्तन और टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई को दिया है। अप्रैल के दौरान विभाग ने 175 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला, जबकि आयरन-स्टील सेक्टर में विशेष अभियान के तहत एक ही दिन में करीब 200 वाहनों को जब्त किया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार ने इसे अपनी “टेक्नोलॉजी-ड्रिवन टैक्स सिस्टम” की सफलता बताया है। सरकार का कहना है कि डेटा एनालिटिक्स और फील्ड एक्शन के मेल से टैक्स चोरी पर नकेल कसी जा रही है, जबकि ईमानदार टैक्सपेयर्स को सुविधाएं दी जा रही हैं।

यह भी पढ़े :- Sandeep Pathak के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी की तलवार लटकी

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts