पंजाब

US Ambassador : पंजाब विधान सभा स्पीकर के साथ की मुलाकात

30 Views
United States Ambassador Mr. Eric Garcetti
United States Ambassador Mr. Eric Garcetti

-- संयुक्त राज्य अमरीका (US Ambassador) के राजदूत श्री एरिक गारसेटी पहुंचे चंडीगढ़

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 5 जुलाईl
भारत में संयुक्त राज्य अमरीका (US Ambassador) के राजदूत श्री एरिक गारसेटी ने पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और यू. एस. के मध्य आपसी सहयोग को और मज़बूत करने पर ज़ोर दिया।

पंजाब विधान सभा में हुई मुलाकात के दौरान संधवां ने भारत और यू. एस. के मध्य कृषि, उद्योग, प्रौद्यौगिकी और अन्य क्षेत्रों में ठोस सहयोग पर ज़ोर दिया। पंजाब विधान सभा के स्पीकर ने कहा कि दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान और प्रौद्यौगिकी के आपसी अदान-प्रदान से लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े :- लोगो की मुश्किलें सुनेंगे डिप्टी कमिश्नर

संधवां ने श्री एरिक गारसेटी को यू. एस. की कंपनियों को पंजाब में निवेश करने हेतु प्रेरित करने के लिए भी कहा।

मीटिंग के दौरान श्री एरिक गारसेटी ने यू. एस. और भारत के ऐतिहासिक संबंधों पर बात की और दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को याद किया। उन्होंने पंजाबियों के मेहनत करने वाले जज़्बे की भी सराहना की। श्री एरिक गारसेटी ने बताया कि संयुक्त राज्य अमरीका, भारत के साथ मज़बूत द्विपक्षीय सहयोग को लगातार और आगे बढ़ाता आ रहा है, जिससे दोनों देशों के आपसी सम्बन्ध और मज़बूत होंगे।

रोजाना ब्रेकिंग न्यूज व ताजा ख़बरें पाने के लिए 77175-56441 को अपने whatsaap ग्रुप में शामिल करें

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts