पंजाब

Where is Amritpal Singh now, लगातार यह किया जा रहा है सवाल

19 Views
Amritpal Singh
Amritpal Singh

-- मीडिया से लेकर पंजाबी व विदेश में लोगो एक ही सवाल Where is Amritpal Singh now

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़ l
''Where is Amritpal Singh now'' यह सवाल लगातार पंजाब के मीडिया व पंजाब के लोगों द्वारा किया जा रहा है परंतु अभी तक इस सवाल का जवाब कोई भी देने को तैयार नहीं है। पंजाब सरकार या फिर पंजाब पुलिस की तरफ से इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया जा रहा है कि आखिरकार अमृतपाल सिंह कहां है। पंजाब पुलिस के द्वारा अमृतपाल सिंह को भगौड़ा करार दिया गया है जबकि अमृतपाल सिंह के परिवार की तरफ से बार-बार यह कहा जा रहा है कि अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस की तरफ से गिरफ्तार कर लिया गया है और किसी जगह पर रखा गया है। अमृतपाल सिंह का परिवार खुद पूछ रहा है कि ''Where is Amritpal Singh now''

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब व विदेशों में सवाल उठाते हुए लगातार पूछा जा रहा है परंतु इस संबंध में कोई भी स्पष्ट जानकारी कहीं से भी निकल कर नहीं आ रही है।

अमृतपाल सिंह के पिता द्वारा यह दोष लगाया जा रहा है कि उसके बेटे को तो पहले दिन ही पंजाब पुलिस की तरफ से गिरफ्तार कर लिया गया था। पंजाब पुलिस की तरफ से उसकी गिरफ्तारी को दिखाया नहीं जा रहा है और अमृतपाल सिंह को किसी गुप्त जगह पर रखा गया है, इसलिए वह खुद बाहर निकल कर पूछ रहे हैं कि ''Where is Amritpal Singh now''

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई

अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में भी सुनवाई होने जा रही है। अमृतपाल सिंह के वकील द्वारा रविवार को हाई कोर्ट में पिटीशन डाली गई थी जिसमें पंजाब सरकार को 21 मार्च तक के लिए नोटिस किया गया था। इस नोटिस पर अब कल मंगलवार 21 मार्च को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई होगी जहां पर पंजाब सरकार को इस मामले में जवाब दायर करना होगा।

यह भी पढ़े : अमृतपाल के वकील का दावा, गिरफ्तार हो चुका है अमृतपाल

पिछले 3 दिन से ढूंढ रही है पुलिस

अमृतपाल सिंह को पिछले 3 दिनों से पुलिस की तरफ से ढूंढा जा रहा है। हालांकि पुलिस अमृतपाल सिंह को ढूंढ रही है और पुलिस के पास अमृतपाल साल नहीं है इस सवाल को बड़े स्तर पर उठाया जा रहा है कि यह कैसे हो सकता है परंतु पंजाब पुलिस की तरफ से बार-बार दावा किया जा रहा है कि अमित पाल सिंह उनके पास नहीं है और अमृतपाल सिंह को खुद पंजाब पुलिस ढूंढने में लगी हुई है।

H

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts