Shri Guru Ravidas Ji के प्रकाश पर्व के लिए सालभर के कार्यक्रमों को मंजूरी
भगवंत द्वारा 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कराए जाने वाले श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप
चंडीगढ़, 11 अप्रैल (सुनील चावला)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज Shri Guru Ravidas Ji के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कराए जाने वाले श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया।
यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब भवन में संत समाज के साथ बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कार्यक्रमों और पहलकदमियों की श्रृंखला की रूपरेखा तैयार की। इन कार्यक्रमों में सेमिनार, कीर्तन समागम, यात्राएं, पौधे लगाने के अभियान और 650 एकड़ में ‘गुरु रविदास बगीचियां’ लगाना शामिल है तथा इस संबंध में मुख्य समागम खुरालगढ़ में होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। राज्य सरकार श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी क्योंकि गुरु जी के संदेश को दुनिया भर तक पहुंचाना हमारा सामूहिक फर्ज है।”
उन्होंने कहा, “Shri Guru Ravidas Ji जी ने हर भेदभाव से मुक्त बराबरी वाले समाज की कल्पना की थी। पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का आगामी 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाए। हमने हाल ही में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम कराए थे।”
Shri Guru Ravidas Ji के समागम को लेकर मुख्य बिंदु (Key Highlights)
- 650वें प्रकाश पर्व के लिए सालभर कार्यक्रम
- कीर्तन समागम, यात्राएं और सेमिनार आयोजित होंगे
- 650 एकड़ में ‘गुरु रविदास बगीचियां’ विकसित होंगी
- विश्व स्तर पर मनाया जाएगा प्रकाश पर्व
- मुख्य समागम खुरालगढ़ में होगा
Shri Guru Ravidas Ji के कार्यक्रमों की मुख्य झलक
धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन
- कीर्तन दरबार और कथा
- संत सम्मेलन
- शोभा यात्राएं और साइकिल रैली
शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियां
- सेमिनार और वर्कशॉप
- स्कूल प्रतियोगिताएं
- डॉक्यूमेंट्री और कॉन्फ्रेंस
पर्यावरण पहल
- 650 एकड़ में बगीचियां
- लाखों पौधे लगाने का अभियान
यह भी पढ़े :- Punjab Cabinet Decision : CM भगवंत मान सरकार सख्त, श्री गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर अब और कड़ी सज़ा