पंजाब

हमें मलंग बोलते हो, मैं बताऊंगा तुम्हे, मलंग क्या होता है ?

104 Views
Oplus_16908288

अगर सुखबीर बादल में हिम्मत है तो सीधा मुझ से लड़े, कर देते हैं निपटारा : भगवंत मान

चंडीगढ़ 6 अप्रैल (The State Headlines)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पटियाला में रैली करते हुए सुखबीर बादल को खुली चुनौती दे डाली है कि अगर उसमें हिम्मत है तो सीधा उनसे टकराए ना कि आम आदमी पार्टी के वर्करों को धमकियां देता फिरे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह हमें मलंग का रहा है अगर उसमें हिम्मत है तो सुखबीर बादल उनसे मिले तो वह बताएंगे कि मलंग क्या होता है ?

भगवंत मान ने कहा कि उन्हें दुख हो रहा है कि आम आदमी पार्टी के वर्करों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह तो कभी भी किसी भी पार्टी के वर्करों को कुछ भी नहीं कहते हैं। वर्कर तो कभी इस पार्टी में तो कभी किसी अन्य पार्टी में तो ऐसे में वर्कर को कुछ भी नहीं कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह वर्करों के साथ पूरी तरीके से खड़े हैं और कोई भी परवाह करने की जरूरत नहीं है।

पहले पैसे देकर बुलाते थे अब मुझे बोलते है मलंग

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पहले शिरोमणि अकाली दल वाले उन्हें पैसा देकर अपनी रैलियो में बुलाते थे और अब जब वह उनकी कुर्सी पर हाथ डाल चुके हैं तो उन्हें वह मलंग लगने लग चुके हैं। भगवंत मान ने पूछा कि मलंग किया किसने है तुम लोगों ने ही मलंग किया है। तुम लोग हमारे बच्चों की पढ़ाई का गए तो तुम लोग खानदानी बन गए। तुम लोग हमारे बुजुर्गों के हिस्से की दवाई खा गए तो तुम खानदानी बन गए जबकि हम मलंग बन गए।

सुखबीर में हिम्मत है तो मेरी पिच पर खेल कर देखें

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल में अगर हिम्मत है तो उनकी पिच पर आकर खेल कर देखें या फिर उन्हें अपनी पिच पर बुला ले और खेल कर देखें तो पता लग जाएगा कि कौन मलंग है और कौन नहीं है ? भगवंत मान ने कहा कि वह बताएंगे मलंग क्या होता है और अपने वर्करों के साथ वह हमेशा खड़े रहेंगे और किसी को देखने तक की हिम्मत नहीं होगी।

तेरे बापू ने तुझे नहीं बनाया तो हम क्यों बनाये ?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर बादल बोल रहा है कि उसे एक मौका दे दिया जाए। जब वह मलंग बोल ही रहा है तो उसे किस बात का मौका देना है या फिर वह मलंगों से वोट क्यों मांग रहा है ? भगवंत मान ने कहा कि जब तुझे तेरा बापू ही मौका नहीं देकर गया तो हम किस बात का तुझे मौका दें ?

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts