पंजाब

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में MP Dharamvir Gandhi का नाम कटने की खबर झूठी

21 Views
Reports of MP Dharamvir Gandhi name being dropped from the draft voter list are false
Reports of MP Dharamvir Gandhi name being dropped from the draft voter list are false

SIR को लेकर प्रशासन ने किया स्पष्ट

चंडीगढ़, 4 सितंबर। पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 की प्रक्रिया के बीच पटियाला से सांसद डॉ. Dharamvir Gandhi और उनके परिवार के सदस्यों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से गायब होने संबंधी खबरों को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। अधिकारियों ने ऐसी खबरों को गलत, निराधार और अपुष्ट बताया है।

अधिकारियों के मुताबिक 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में डॉ. धर्मवीर गांधी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम बाकायदा दर्ज हैं। उनका नाम विधानसभा क्षेत्र संख्या 115-पटियाला के पार्ट नंबर 98 में क्रम संख्या 44 से 48 तक दर्ज है।

ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार क्रम संख्या 44 पर Dharamvir Gandhi की पत्नी श्रीमती जगदंबा कौशल, 45 पर उनकी बेटी सुश्री रोहानी प्रशार, 46 पर पुत्रवधू श्रीमती चाहत साहूजा, 47 पर पुत्र श्री नबेंदु और 48 पर स्वयं सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी का नाम दर्ज है।

इस तरह सांसद और उनके परिवार के सदस्यों के नाम ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में मौजूद होने की पुष्टि की गई है। अधिकारियों ने कहा कि नाम नहीं होने संबंधी रिपोर्ट तथ्यों पर आधारित नहीं है।

SIR 2026 को लेकर प्रशासन ने सभी मीडिया संस्थानों और प्लेटफॉर्मों से अपील की है कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी खबर को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले आधिकारिक स्तर पर उसकी पुष्टि जरूर की जाए। अधिकारियों ने मीडिया से अपुष्ट और तथ्यहीन सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से बचने का आग्रह किया है।

प्रशासन ने कहा कि पंजाब में SIR 2026 की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी को लेकर किसी भी तरह की भ्रांति से बचना जरूरी है।

यह भी पढ़े :-  Punjab Agricultural University में बनेगा हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts