पंजाब

14 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के, मिली कैबिनेट में हरी झंडी

8 Views

-- 10 मार्च को पेश होगा बजट

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

पंजाब के अलग-अलग विभागों में कार्यरत 14000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पंजाब मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दे दी है इस हरी झंडी मिलने के साथ ही सभी विभागों को आदेश दे दिए गए हैं कि वह अपने विभागों में 10 साल से ज्यादा समय बिता चुके कर्मचारियों को पक्का करने की कार्रवाई शुरू कर दें। इससे पहले शिक्षा विभाग में 10 हजार के करीब कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया था अब बाकी विभागों में रहते 14 हजार के करीब कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।

यह भी पढ़े : कच्चे कर्मचारियों (Employee) को मिलेगी सौगात, आज 10 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के

बजट सेशन 3 से , 10 को पेश होगा बजट

पंजाब मंत्रिमंडल ने बजट की तारीखों को फाइनल कर दिया है। पंजाब सरकार अपना अगला बजट 3 तारीख से शुरू करेगी और 10 तारीख को खजाना मंत्री हरपाल सिंह चीमा अपना दूसरा बजट पेश करेंगे।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts