पंजाब

2 हजार रिटायर्ड पटवारी चलाएंगे सरकार का काम, आज मिलेगी मंजूरी

7 Views

-- 2000 के लगभग रिटायर्ड पटवारी को फिर से नौकरी रखने की तैयारी में Punjab Govt

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

पंजाब सरकार ने पटवारियों की काफी भारी कमी है और मैं पटवारियों की भर्ती में भी देरी हो रही है। जिसके चलते पंजाब सरकार (Punjab Govt) रिटायर्ड पटवारियों से काम चलाने तक की सोच रही है। आज 12 बजे होने वाली कैबिनेट मीटिंग में 2000 के लगभग रिटायर्ड पटवारियों को फिर से काम पर रखे जाने के लिए मंजूरी दी जा रही है। यह रिटायर्ड पटवारी उस समय तक काम करेंगे जब तक की सरकार में पटवारियों की भर्ती नहीं हो जा सकती है।

लगातार रिटायर हो रहे हैं पटवारी, भर्ती काफी पिछड़ी

पंजाब में पटवारी बड़ी गिनती में लगातार महीने दर महीने रिटायर हो रहे हैं जबकि उनकी भर्ती काफी पिछड़ती नजर आ रही है। पिछली सरकार के समय में भी पटवारियों की भर्ती खोली गई थी, लेकिन अभी तक उस भर्ती के अनुसार सरकार के पास अभी तक पटवारी नहीं पहुंचे हैं। जिसके चलते पटवार खाने लगातार खाली हो रहे हैं। ऐसे में सरकार व आम जनता का काम काफी ज्यादा प्रभावित भी हो रहा है।

यह भी पढ़े : कच्चे कर्मचारियों (Employee) को मिलेगी सौगात, आज 10 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के

कैबिनेट में 1 दर्जन एजेंडे होंगे पास

आज होने वाले कैबिनेट मीटिंग में एक दर्जन के करीब एजेंटों पर चर्चा की जाएगी। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के साथ-साथ आगामी गेहूँ की खरीद के सीजन को लेकर ट्रांसपोर्टेशन व लेबर पार्टी को भी आज की कैबिनेट मीटिंग में पास किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के हेलीकॉप्टर को चलाने वाले पायलट को भी कुछ साल के लिए एक्सटेंशन दिए जाने वाला है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts