पंजाब

घबराए नही कच्चे कर्मचारी, आप भी लगेगा नम्बर, अगले सालों में जारी रहेगी स्कीम

7 Views
Punjab bhagwant Mann
Punjab bhagwant Mann

-- कच्चे कर्मचारियों को भविष्य में भी किया जाएगा पक्का

-- जैसे जैसे 10 साल होते जायेगे पूरे, सरकार करती रहेगी पक्का

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

पक्के होने का इंतजार कर रहे कच्चे कर्मचारियों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि पक्के होने वाले कर्मचारियों के लिस्ट में उनका भी नंबर आएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट कर दिया है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम आगे भी जारी रहेगा और इसको किसी भी हालत में रोका नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े : 14 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के, मिली कैबिनेट में हरी झंडी

भगवंत मान ने साफ किया कि कच्चे कर्मचारी ठेका आधारित हो या फिर नान ठेका आधारित हो, उन्हें पहले सरकार में शिफ्ट किया जाएगा। उसके पश्चात उनको कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया चलाई जाएगी और यह साल दर साल चलती रहेगी इसको बंद नहीं किया जाएगा।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts