चंडीगढ़

2 ओर टोल प्लाजा होंगे बंद

85 Views
Breaking News
Breaking News

Breaking News: पंजाब में जल्द ही दो और टोल प्लाजा बंद होने जा रहे हैं। इसकी जानकारी CM भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा कि लुधियाना से बरनाला वाया सुधार रायकोट महिला कलां के दो टोल प्लाजा हैं। इनमें एक टोल प्लाजा गांव रकवा के नजदीक मुल्लापुर व दूसरा गांव महल कला के नजदीक है। दोनों ही एक ही कंपनी के टोल प्लाजा हैं। CM भगवंत मान ने लिखा की कंपनी ने कोरोना काल और किसान आंदोलन का विवरण देते हुए, 448 दिन का टोल प्लाजा बढ़ाने की अनुमति मांगी थी। जिस पर पंजाब सरकार की तरफ से नहीं माना गया। यह दोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12:00 बजे बंद हो जाएंगे। इंकलाब जिंदाबाद। Breaking News

Breaking News: पंजाब में अब तक 12 टोल प्लाजा हो चुके हैं बंद

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार लगातार टोल प्लाजा पर हो रही लूट को रोकने के लिए काफी गंभीर है। पंजाब में अब तक 12 टोल प्लाजा बंद हो चुके हैं। टोल प्लाजा पर हो रही लूट को लेकर CM भगवान मान ने साफ कह चुके हैं कि किसी प्रकार की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजाब की आम जनता पर किसी तरह के वित्तीय बोज नहीं डाला जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार ने अभी तक किसी भी टोल प्लाजा के समय बढ़ाने की मंजूरी नहीं दी है। इस रास्ते पर आने जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा क्योंकि अप्रैल में ही टोल प्लाजा के नए रेट भी लागू होने वाले थे। Breaking News

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts