पंजाब

नशे में धुत व्यक्ति ने कर दी बड़ी वारदात

90 Views
Punjab News
Punjab News

Punjab News: नशे के आदि एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की ही मृत्यु कर दी। यह घटना बरनाला की संधू कलां की है। बताया जा रहा है कि आरोपी का अक्सर ही बड़े भाई से झगड़ा रहता था और रात नशे में धुत पेचकस के साथ बड़े भाई बलवीर सिंह पर हमला कर दिया जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। Punjab News

इस मौके पर मृतक की पत्नी जसवीर कौर ने बताया कि उसका देवर पूरन सिंह कि अभी तक शादी नहीं हुई है और वह घर पर ही रहता था। पूरन सिंह पिछले काफी समय से शराब का आदी हो चुका था और अक्सर ही शराब पीकर घर पर आकर बड़े भाई से के साथ झगड़ा करता रहता था। उन्होंने बताया कि बीती रात भी पूरन सिंह नशे में धुत था और नशे की हालत में उसके पति बलवीर सिंह के साथ पशुओं को लेकर झगड़ना शुरू कर दिया और पेचकस से मेरे पति पर हमला कर दिया। जिसके कारण मेरे पति की मृत्यु हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की की पूरन सिंह को सख्त से सख्त सजा दी जाए। Punjab News

Punjab News: आरोपी को जल्द किया जायेगा गिरफ्तार

इस मौके पर थाना भदौर के SHO शेरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts