चंडीगढ़

AAP विधायक ने अपनी ही सरकार पर लगाये बड़े इल्जाम

47 Views
Kunwar Vijay Pratap Singh

Kunwar Vijay Pratap Singh: पिछले दिन ही जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू व विधायक शीतल अंगूरल के भाजपा ज्वाइन करने के बाद अमृतसर नार्थ के आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने एक बार अपनी ही पार्टी पर फिर से सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने पार्टी लीडरशिप की कार्यकारी पर सवाल उठाया है। उन्होंने सांसद राघव चड्ढा की विदेश में इलाज करवाने पर भी तंज कैसा है। Kunwar Vijay Pratap Singh

आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या से क्या हो गया देखते देखते, आखिर कहा चुक हुई है! अपनों से दूरी छल कपट और गैरों को गले लगाना यह कौन सा न्याय है? संकट के इस क्षण में कोई आपको छोड़कर पार्टी बदल रहा है। कोई खुशियां मना रहा है और कोई इलाज के बहाने देश से बाहर चला गया है। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने इस ट्वीट पर आम आदमी पार्टी की पूरी टीम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में जाने वाले सुशील कुमार रिंकू व शीतल अंगूरल के अलावा राघव चढ़ा ही एकमात्र नेता है जो इस समय इलाज के लिए विदेश गए हुए हैं। Kunwar Vijay Pratap Singh

Kunwar Vijay Pratap Singh ने विधायक बनने के बाद अपनी पार्टी को कई बार घेरा

अमृतसर के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी पार्टी पर कई बार सवाल उठाए हैं। उन्होंने जनवरी में पोस्ट लिखा था कि मैं आज वही खड़ा हूं जहां चुनाव थे। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बे अदबी मामले को लेकर कोर्ट में स्टैंड ले चुके हैं। उन्होंने 26 जनवरी के बाद लिखी अपनी पोस्ट में कहा था कि देशों के बड़े वकील अब आपकी सरकार में बड़े वकील बन चुके हैं। मुझे और मेरे प्राइवेट वकीलों को कड़ी टेकर दे रहे हैं। 29 जनवरी को मिलते हैं फरीदकोट की अदालत में। Kunwar Vijay Pratap Singh

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts