चंडीगढ़

CM Bhagwant Mann घर आई नन्नी परी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म

56 Views
CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवत मैने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं।

CM Bhagwant Mann ने खुद दी थी जानकारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर गर्भवती है। इसकी जानकारी भगवंत मान ने लुधियाना में 26 जनवरी को एक समागम दौरान यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि बेटियां और बेटे दोनों एक समान है, बेटियों को कोख में नहीं मारना चाहिए। आज बेटियां हर क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि उनके घर मार्च में खुशियां आने वाली हैं। उनकी पत्नी गर्भवती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि मार्च के महीने में उनके घर बच्चे को जन्म देगी।

तीसरी बार बने पिता भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी के दो बच्चे थे, जिसमें बेटा दिलशान और बेटी सीरत शामिल है। अब उनकी दूसरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर को बेटी हुई है

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts