पंजाब

राघव चड्ढा पर AAP का बड़ा फैसला, राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने की सिफारिश

83 Views

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिख दिया है। पार्टी ने आधिकारिक रूप से मांग की है कि राघव चड्ढा को उच्च सदन में उपनेता के पद से हटाया जाए।

सूत्रों के अनुसार, AAP ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि राघव चड्ढा को अब पार्टी के कोटे से राज्यसभा में बोलने का समय भी न दिया जाए। यह कदम पार्टी के भीतर बढ़ती नाराज़गी और उनकी लंबे समय से निष्क्रियता को देखते हुए उठाया गया है।

इसके साथ ही, पार्टी ने राज्यसभा में उपनेता के रूप में अशोक मित्तल को नियुक्त करने का प्रस्ताव भी भेजा है।

बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा पिछले एक साल से अधिक समय से पार्टी की सक्रिय गतिविधियों से दूर चल रहे हैं, जिससे नेतृत्व का भरोसा कमजोर हुआ है। इसी कारण पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए यह बड़ा निर्णय लिया है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक न तो राघव चड्ढा और न ही आम आदमी पार्टी की ओर से कोई सार्वजनिक बयान सामने आया है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को AAP के अंदर बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts