पंजाब

BJP दफ्तर के बाहर धमाका, Ashwani Sharma बोले, भाजपा को डराने की साजिश

38 Views

Ashwani Sharma ने भगवंत मान से पूछा, चंडीगढ़ पंजाब का नहीं तो किसका ?

चंडीगढ़, 2 अप्रैल। (The State Headlines)। पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पंजाब भाजपा दफ्तर के बाहर हुए बम धमाके के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष Ashwani Sharma ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना पर गंभीर चिंता जताई और राज्य सरकार पर निशाना साधा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Ashwani Sharma ने कहा कि हमला भाजपा दफ्तर को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन गनीमत रही कि बम दफ्तर के अंदर नहीं पहुंचा और बाहर ही फट गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

उन्होंने बताया कि इस दफ्तर में कई वरिष्ठ भाजपा नेता आते-जाते रहते हैं, इसलिए यह घटना बेहद गंभीर है।
उन्होंने कहा कि दफ्तर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के पास है और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हमले का असली निशाना कौन था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से कुछ ताकतें घबरा गई हैं और इसी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

Amit Shah की रैली के बाद भाजपा विरोधी ताकते कर रही है ज्यादा हमले : Ashwani Sharma

अश्वनी शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की मोगा रैली का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद से ही इस तरह की गतिविधियां बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिससे विरोधी दल परेशान हैं।

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann पर सीधा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है। 2022 के बाद से लगातार हमले हो रहे हैं और सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अश्वनी शर्मा ने खालिस्तान समर्थक Gurpatwant Singh Pannun द्वारा दी गई धमकियों का भी जिक्र किया और कहा कि देश विरोधी ताकतों को किसी भी हालत में सफल नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा न तो डरती है और न ही झुकती है। “पंजाबियत हमारी पहचान है और किसी भी ताकत को पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

अंत में उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और जिम्मेदार नेतृत्व को चुनें, ताकि राज्य में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़े :- LPG आवंटन 70% तक बढ़ाने का प्रस्ताव, उद्योगों को बड़ी राहत

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts