अरविंद केजरीवाल ने CBSE मूल्यांकन मामले में शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग उठाई
नई दिल्ली, 25 मई (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने CBSE मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रधानमंत्री से केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मूल्यांकन प्रक्रिया में समस्याओं के कारण लाखों छात्र तनाव और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि पहले नीट परीक्षा विवाद और अब CBSE मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सामने आए आरोप शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने दावा किया कि छात्रों को रिवैल्यूएशन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों के लिए मुफ्त मैनुअल रिवैल्यूएशन और फीस माफी की मांग
केजरीवाल ने कहा कि जो छात्र रिवैल्यूएशन चाहते हैं, उन्हें मुफ्त मैनुअल रिवैल्यूएशन की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने रिवैल्यूएशन फीस माफ करने, मौजूदा OSM प्रक्रिया समाप्त करने और जल्द मूल्यांकन पूरा करने की मांग उठाई ताकि कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि छात्रों और अभिभावकों में तनाव बढ़ रहा है और सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए।
पोर्टल और स्कैन कॉपी को लेकर भी उठाए सवाल
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सीबीएससी रिवैल्यूएशन प्रक्रिया से जुड़े पोर्टल में तकनीकी समस्याएं हैं। उन्होंने दावा किया कि लॉगिन, भुगतान प्रक्रिया और स्कैन कॉपी की गुणवत्ता को लेकर छात्रों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के कारण कई छात्र और अभिभावक मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि देश के लाखों छात्रों को ऐसी स्थिति में नहीं छोड़ा जाना चाहिए और केंद्र सरकार को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग दोहराई।
यह भी पढ़े :- MP Malvinder Kang की अपील, आप उम्मीदवारों डाले वोट
87 खिलाड़ियों को Maharaja Ranjit Singh Award, 1070 खिलाड़ियों सन्मान