पंजाब

पंजाब में मंगलवार की Holiday का ऐलान

100 Views
Holiday Declared in Punjab for Tuesday
Holiday Declared in Punjab for Tuesday

Holiday का फैसला नगर निगम और नगर काउंसिल चुनावों के चलते लिया गया

चंडीगढ़, मई 2026 (ध्रुव)। पंजाब सरकार ने राज्य में होने जा रहे नगर निगम और नगर काउंसिल चुनावों को देखते हुए मंगलवार को Holiday का ऐलान किया है। सरकार का कहना है कि अधिक से अधिक लोग लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग ले सकें और अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सकें, इसी उद्देश्य से कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब में 8 नगर निगमों और 102 नगर काउंसिलों के लिए चुनाव हो रहे हैं। चुनाव प्रचार का दौर सोमवार शाम को समाप्त हो चुका है और अब मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, बोर्ड, कॉरपोरेशन और अन्य संस्थानों से जुड़े कर्मचारियों को भी इस छुट्टी के दायरे में शामिल किया गया है ताकि वे मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने वोट का इस्तेमाल करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से भी सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़े :- RBI के 2.87 लाख करोड़ लाभांश पर हरपाल चीमा ने उठाए सवाल

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts