खेल

87 खिलाड़ियों को Maharaja Ranjit Singh Award, 1070 खिलाड़ियों सन्मान

5 Views
87 Players Receive Maharaja Ranjit Singh Award 1070 Players Honored
87 Players Receive Maharaja Ranjit Singh Award 1070 Players Honored

Maharaja Ranjit Singh Award का ख़त्म हुआ बैकलॉग

चंडीगढ़, 24 मई (ध्रुव)। Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित करने और खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई बड़े फैसलों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में 87 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित Maharaja Ranjit Singh Award और विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 1,070 खिलाड़ियों को कुल 32.05 करोड़ रुपये की इनामी राशि वितरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने वर्षों से देश और दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाया है और सरकार उनकी मेहनत और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को केवल जीत के बाद सम्मानित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी तैयारी और प्रशिक्षण के दौरान भी सरकार को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

Maharaja Ranjit Singh Award : खिलाड़ियों के लिए रिकॉर्ड बजट और नई योजनाओं का ऐलान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंजाब सरकार ने 1763 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खेल बजट निर्धारित किया है, जिसका उद्देश्य राज्य में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इसके अलावा गांव स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए 1300 करोड़ रुपये की लागत से 3148 ग्रामीण खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मैदान ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण और अभ्यास के बड़े केंद्र बनेंगे।

उन्होंने बताया कि पहली बार पंजाब सरकार ने 220 खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए 8.61 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी है। इस कदम का उद्देश्य खिलाड़ियों को आर्थिक चिंताओं से मुक्त करके बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।

पंजाब पहली बार करेगा एशियन चैंपियन ट्रॉफी की मेजबानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐलान किया कि पंजाब पहली बार एशियन चैंपियन ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। उन्होंने इसे पंजाब के खेल इतिहास के लिए गर्व का क्षण बताया।

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के दौरान 1 नवंबर को पंजाब दिवस के अवसर पर भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला आयोजित किया जाएगा, जो खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पदक विजेता दिए हैं, लेकिन पिछली सरकारों के दौरान राज्य को बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी का अवसर नहीं मिला। अब पंजाब को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

खेल संघों में राजनीतिक प्रभाव खत्म करने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले राज्य के खेल संघों में राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले लोगों का प्रभाव ज्यादा था, जिसके कारण कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर नहीं मिल पाता था। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने इस व्यवस्था को बदलकर मेरिट आधारित अवसरों को प्राथमिकता दी है।

खिलाड़ियों को सम्मान और नौकरियां

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने ओलंपिक और एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को 1-1 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी है, जबकि 9 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी प्रदान की गई हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्षों से लंबित पड़े 2019 से 2023 तक के महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कारों का बैकलॉग खत्म कर दिया है ताकि खिलाड़ियों को समय पर सम्मान मिल सके।

इन खिलाड़ियों को मिला बड़ा सम्मान

सम्मानित खिलाड़ियों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur, Harleen Deol और Amanjot Kaur शामिल हैं, जिन्हें विश्व कप जीतने के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की राशि दी गई।

निशानेबाजी में विश्व स्तर पर प्रदर्शन करने वाले Amanpreet Singh को 1.54 करोड़ रुपये, जबकि Neeraj Kumar को 1.52 करोड़ रुपये से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा उभरते निशानेबाज Vijayveer Sidhu को 28.50 लाख रुपये और पैरा-पॉवरलिफ्टिंग में उपलब्धियां हासिल करने वाले Paramjeet Kumar को 55 लाख रुपये प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ियों, निशानेबाजों, एथलीटों और अन्य खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। इनमें कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो वर्तमान में पंजाब पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।

Maharaja Ranjit Singh Award : खेलों में निवेश से भविष्य मजबूत होगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को देश की खेल राजधानी बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मान, आर्थिक सहयोग और आधुनिक सुविधाएं देकर राज्य को खेलों की महाशक्ति में बदला जाएगा।

उन्होंने कहा, "पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें हर संभव सहयोग दें और उनके सपनों को पूरा करने में भागीदार बनें।

यह भी पढ़े :- पंजाब में मंगलवार की Holiday का ऐलान

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts