पंजाब

Assistant Sub Inspector: ASI को मारी गोलियां, ड्यूटी पर जाते वक्त किया हमला

6 Views
2000 Note Date Extend
2000 Note Date Extend

दी स्टेट हेडलाइंस
अमृतसर।
पंजाब पुलिस में तैनात Assistant Sub Inspector (ASI) को गोलिया मारकर हत्या करने की सुचना प्राप्त हुई है। जिस ASI की हत्या की गई है वो अमृतसर देहात पुलिस के थाना जंडियाला में तैनात थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक ASI सरूप सिंह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था कि रास्ते में Bike सवार हमलावरों ने सरूप सिंह पर गोलियां चला दी और ASI ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सरूप सिंह के मृतक शरीर को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हस्पताल में भेजा दिया है। पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Assistant Sub Inspector: राहगीर ने दी पुलिस को जानकारी

शुक्रवार को सुबह किसी राहगीर ने पुलिस कण्ट्रोल रूम में इस जानकारी दी गई थी। जिसके बाद अमृतसर देहात पुलिस के एसपी-D (इन्वेस्टिगेशन) जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस के तरफ से CCTV कैमरे देख रही है और कुछ दुरी पर CCTV कैमरे को अपने कब्जे में लिया है। Assistant Sub Inspector

यह भी पढ़े :

इस वारदात को लेकर बिक्रम मजीठिया ने किया ट्वीट

इस वारदात के बाद अकाली दल पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है कि पंजाब के हालात को देखिए, जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन में तैनात ASI सरूप सिंह की सुबह खानकोट सुआ के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार हत्या कर दी।

बिक्रम मजीठिया ने लिखा कि- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले PAP ग्राउंड जालंधर में फिर PAU लुधियाना में एक प्रोग्राम आयोजित कर अपना दबदबा कायम करने की कोशिश की, लेकिन पंजाब में लोग वारदातों के बाद डरे हुए हैं।

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts