पंजाब

Bhagwant Mann ने अकाली-भाजपा गठबंधन को बताया ठग जोड़

• •
2 Views
Bhagwant Mann described the Akali-BJP alliance as a fraud
Bhagwant Mann described the Akali-BJP alliance as a fraud

चंडीगढ़, 24 नवंबर। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (बादल) और भारतीय जनता पार्टी के बीच दोबारा हुए गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस गठबंधन को 'ठग जोड़' करार देते हुए कहा कि यह पंजाब के हितों के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक परिवारों को बचाने और अपनी कुर्सियां दोबारा हासिल करने के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग अकाली दल-भाजपा सरकार के 2007 से 2017 तक के कार्यकाल, नशे के मुद्दे और बेअदबी की घटनाओं को कभी नहीं भूल सकते।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बादल परिवार ने शुरुआत में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का समर्थन किया था और इन्हें किसानों के हित में बताया था। लेकिन जब किसान आंदोलन को देश और विदेश में व्यापक समर्थन मिलने लगा तो अकाली दल ने अपना रुख बदल लिया। उन्होंने कहा कि इन कृषि कानूनों के खिलाफ चले आंदोलन के दौरान 750 किसानों की जान चली गई। इसके बावजूद अब अकाली दल एक बार फिर उसी भाजपा के साथ गठबंधन कर रहा है।

भाजपा और अकाली दल पर पुराने मुद्दों को लेकर निशाना : Bhagwant Mann

एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कहा कि जो पार्टियां कुछ समय पहले तक एक-दूसरे की नीतियों का विरोध कर रही थीं, वे अब सत्ता की खातिर फिर एक मंच पर आ गई हैं। उन्होंने भाजपा पर पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, पंजाब के पानी और सिख संस्थाओं से जुड़े मामलों में पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

Bhagwant Mann ने कहा कि यह वही भाजपा है, जिस पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहले सिख संस्थाओं में दखल देने और उन पर कब्जा करने के आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अकाली दल को भाजपा की नीतियों पर इतनी आपत्ति थी तो अब उसी पार्टी के साथ दोबारा गठबंधन क्यों किया गया है।

मुख्यमंत्री ने 2007 से 2017 तक चले अकाली-भाजपा शासन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान पंजाब में नशे की समस्या बढ़ी और वर्ष 2015 में बेअदबी की घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को पंजाब की सेवा करने के लिए पर्याप्त समय और अवसर मिले, लेकिन अब भी उनके पास राज्य के विकास के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है।

'आप' का गठबंधन पंजाब के 3.25 करोड़ लोगों से : Bhagwant Mann

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गठबंधन किसी राजनीतिक परिवार या सत्ता की कुर्सी से नहीं, बल्कि पंजाब के 3.25 करोड़ लोगों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम परिवारों से है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पंजाब में बिना रिश्वत के 78 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। सरकार ने 'न पर्ची, न खर्ची' की नीति के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया है।

उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली, खेतों तक नहरी पानी, मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस और स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार के कामकाज का हिस्सा हैं। इन योजनाओं का लाभ आम लोगों और परिवारों तक पहुंच रहा है।

घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर हर घर तक पहुंचेगी। पार्टी धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने के बजाय सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है।

उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा का नया गठबंधन सत्ता हासिल करने की कोशिश है, जबकि उनकी सरकार का मकसद आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना और पंजाब के हितों की रक्षा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग पुरानी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकाल और उनके फैसलों को भूले नहीं हैं।

यह भी पढ़े :- Dhirendra Krishna Shastri ने की पंजाब की ‘आप’ सरकार की तारीफ

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts