पंजाब

Dhirendra Krishna Shastri ने की पंजाब की ‘आप’ सरकार की तारीफ

• •
2 Views
Dhirendra Krishna Shastri praised the AAP government of Punjab
Dhirendra Krishna Shastri praised the AAP government of Punjab

चंडीगढ़/पठानकोट, 24 नवंबर। बागेश्वर धाम के पंडित Dhirendra Krishna Shastri ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की धार्मिक और आध्यात्मिक पहलों की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सनातन परंपराओं को सहेजने, धार्मिक विरासत को संरक्षित करने और प्रदेशभर में तीर्थस्थलों के विकास के लिए अच्छे प्रयास कर रही है। सरकार की इन पहलों को देखकर उन्हें खुशी हुई है।

पठानकोट के लमीनी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए Dhirendra Krishna Shastri ने पटियाला के काली माता मंदिर के विकास, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के विकास का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम के आयोजन की भी सराहना की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। वह एक साधु हैं और बजरंगबली के प्रति समर्पित हैं। Dhirendra Krishna Shastri ने कहा, "मेरा किसी भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है। हम साधु हैं। हम किसी पार्टी से नहीं जुड़े हैं, हम बजरंगबली की पार्टी के साधु हैं।"

AAP सरकार सनातन के लिए अच्छा काम कर रही है : Dhirendra Krishna Shastri

पंजाब सरकार के प्रयासों पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सनातन के लिए अच्छा काम कर रही है। धार्मिक स्थलों का विकास और तीर्थयात्रा से जुड़ी योजनाएं सराहनीय हैं। उन्होंने पटियाला के काली माता मंदिर के विकास को भी सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पंजाब सरकार की ओर से गौशालाओं के बिजली बिल माफ करने के फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं को सहयोग देने के ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं।

सरकार की तारीफ करने को लेकर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनके विचार किसी राजनीतिक जुड़ाव से प्रभावित नहीं हैं। उन्होंने दोहराया, "हम सबके हैं।" उनका कहना था कि जहां भी सनातन और धार्मिक परंपराओं के लिए अच्छे कार्य होंगे, उनकी सराहना की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े :-  मोगा में 26 नवंबर को AAP Mega Rally

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts