चंडीगढ़

एक आईएएस अधिकारी से नाराज हुए भगवंत मान, अब नही मिलेगी अच्छी पोस्टिंग

1 Views
Punjab bhagwant Mann
Punjab bhagwant Mann

-- मुख्यमंत्री भगवंत मान काफी नजर आ रहे हैं अधिकारी से नाराज

-- आम लोगों के लिए नही कर रहा था अधिकारी काम, विधायक को भी करवाता था घण्टों इंतजार

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
आजकल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक आईएएस अधिकारी से काफी नाराज चल रहे हैं इसलिए आने वाले दिनों में जहां उस अधिकारी को अच्छी पोस्टिंग नहीं मिलने वाली है तो अभी जिस पोस्टिंग पर यह अधिकारी था उससे भी उसे हटाकर एक तरफ कर दिया गया है। उक्त आईएएस अधिकारी के खिलाफ कुछ विधायक भी शिकायत कर रहे थे कि यह अधिकारी आम लोगों के लिए काम करने की जगह उन्हें परेशान करने में लगा हुआ है जब इन बातों को लेकर विधायक उक्त अधिकारी के पास जाते थे तो यह आईएएस अधिकारी विधायकों को बिठाकर बात सुनने की जगह कई-कई घंटे अपने दफ्तर के बाहर इंतजार तक करवाता है।

यह जानकारी मिलने के पश्चात मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन ही उक्त आईएएस अधिकारी की संबंधित विभाग से छुट्टी करते हुए अन्य विभाग में तैनात कर दिया है और साथ में यह भी बोल दिया है कि अब उन्हें पब्लिक डीलिंग वाली पोस्टिंग नहीं मिलेगी क्योंकि जितना अच्छा अधिकारी उन्हें समझा जाता था उन्होंने उस स्तर पर कोई भी काम नहीं किया बल्कि उनकी शिकायतें ही लगातार आ रही है।

एक कार्य मे 4 लाख लोगों को होना पड़ा परेशान

उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार पिछले काफी दिनों से एक विभाग के अधिकारी की शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास विधायक पहुंच कर रहे थे। जिस विभाग में उक्त आईएएस अधिकारी कार्य कर रहा था उस विभाग में भी आम लोगों की डीलिंग को लेकर काफी परेशानी खड़ी हो रही थी यहां तक कि इस समय पंजाब के चार लाख से ज्यादा लोग एक कार्य को लेकर काफी परेशान हो रहे है।

इस मामले में जब बीते दिन एक विधायक द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को शिकायत की गई तो मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विभाग के कैबिनेट मंत्री से पूछा कि उन्होंने अभी तक इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की तो आगे से कैबिनेट मंत्री ने भी बोल दिया कि यह अधिकारी तो उनकी भी आजकल ज्यादा नहीं सुन रहा है जिसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत उक्त अधिकारी के सामने ही उसका तबादला करने के आदेश से जारी कर दिए। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मौके पर बोला गया कि जिस स्तर का अधिकारी वोह उन्हें मानते थे। उन्होंने उस स्तर का काम नहीं किया है । इसीलिए अब आगे भी उन्हें उस तरह की पोस्टिंग नहीं दी जाएगी जहां पर आम लोगों का सीधे संपर्क होता होगा।

यह भी पढ़े : पिछली सरकारों में नौजवान को नियुक्ति पत्र लेने के बाद दफ्तर नहीं जाते थे हाई कोर्ट

शिकायतकर्ता बोला अधिकारी कर रहा है परेशान ऐसे ही ले लो कारोबार की चाबियां

मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास एक शिकायतकर्ता ने पहुंचते हुए कहां कि एक विभाग का अधिकारी इस तरह की पॉलिसी या बना रही हैं कि उनके कारोबार ठप होने की कगार तक पहुंच रहे हैं ऐसे में सीधे तौर पर एक राजनीतिक परिवार को फायदा हो रहा है। अगर पिछली सरकारों में सत्ता का आनंद मानने वाले एक राजनीतिक परिवार को भी फायदा अधिकारी की तरफ से देना है तो वह वैसे ही अपना कारोबार बंद करके चाबियां सौंपने को तैयार हैं क्योंकि कम से कम रोजाना परेशानी के दौर से तो गुजर ना नहीं पड़ेगा। इस मामले में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही कार्रवाई करने के साथ-साथ पॉलिसी को देखने जा रहे हैं जिसको लेकर शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई है। इस मामले में भी एक आईएएस अधिकारी की कारगुजारी पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share