पंजाब

भगवंत सिंह मान ने Gurdwara Jyotisar Sahib में माथा टेका

7 Views
Bhagwant Singh Mann paid obeisance at Gurdwara Jyotisar Sahib
Bhagwant Singh Mann paid obeisance at Gurdwara Jyotisar Sahib

बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए Gurdwara Jyotisar Sahib पहुँच किया ईश्वर का शुक्रिया

चंडीगढ़, 11 मई (ध्रुव)। Bhagwant Mann ने रविवार को संगरूर के गांव खुराना स्थित Gurdwara Jyotisar Sahib में संगत के साथ अरदास में शामिल होकर जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026 लागू होने पर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सख्त कानून के लागू होने से पंथ को बड़ी राहत और संतुष्टि मिली है तथा अब कोई भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने की हिम्मत नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब भर में संगत इस ऐतिहासिक कानून के पारित होने पर खुशी जता रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लाया गया यह कानून भविष्य में बेअदबी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत निवारक साबित होगा।

Gurdwara Jyotisar Sahib में बोले भगवंत मान, “गुरु साहिब ने सेवा का अवसर दिया”

अपने सोशल मीडिया संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्हें ऐतिहासिक Gurdwara Jyotisar Sahib (छठवीं पातशाही) में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग अवसर पर माथा टेकने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने उन्हें बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाकर सेवा करने का अवसर दिया है।

मुख्यमंत्री ने पंजाब की चढ़दी कला, सर्वत्त के भले और राज्य को फिर से “रंगला पंजाब” बनाने के लिए आशीर्वाद भी मांगा।

केंद्र सरकार और भाजपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देशवासी देख रहे हैं कि कैसे भारत के फैसले व्हाइट हाउस से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान तनाव जैसे मुद्दों पर भी अमेरिकी अधिकारियों के बयान सामने आए, जिससे देश की संप्रभुता पर सवाल खड़े होते हैं।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “विश्व गुरु” बनाने के दावे करने वाले आज “विश्व चेला” बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

ED के दुरुपयोग का आरोप

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी विपक्षी नेताओं को धमकाने और लोकतंत्र की आवाज दबाने का माध्यम बन गई है।

मान ने कहा कि पंजाबी कभी भी दबाव की राजनीति के आगे नहीं झुकेंगे और राज्य के लोग ऐसी कोशिशों का डटकर जवाब देंगे।

कृषि और व्यापार समझौते पर जताई चिंता

मुख्यमंत्री ने केंद्र की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र में एफडीआई की अनुमति और प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देशहित के खिलाफ साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर भारतीय किसानों पर पड़ेगा।

बेअदबी मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोहराया कि उनकी सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मान-मर्यादा और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेअदबी की घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े :- पंजाब की अमन-शांति से नहीं होने देंगे खिलवाड़ : Bhagwant Mann

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts