Bhagwant Mann बोले, फूट डालने वाली ताकतें कभी सफल नहीं होंगी
चंडीगढ़, 11 मई (ध्रुव)। Bhagwant Mann ने कहा है कि पंजाब की अमन-शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारक सांझ को किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाएगा। श्री मुक्तसर साहिब के गिदड़बाहा हलके के गांव साहिब चंद में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब विरोधी ताकतें सूबे को फिर से “काले दिनों” की तरफ धकेलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन पंजाब के लोग एकजुट होकर ऐसे मंसूबों को नाकाम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की मिट्टी में नफरत और दुश्मनी के अलावा सब कुछ पैदा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राज्य की शांति और भाईचारे को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा।
मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसकी राजनीति समुदायों के बीच फूट डालने के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी धर्मों और समुदायों के लोग हर त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं और राज्य ऐसे विभाजनकारी एजेंडे को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी डर और सांप्रदायिक तनाव पैदा कर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है, लेकिन पंजाब के लोग इसकी राजनीति को पूरी तरह नकार देंगे।
बेअदबी मामलों पर सख्त कानून का जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि Jagat Jyot Shri Guru Granth Sahib Satkar Sanshodhan Adhiniyam 2026 यह सुनिश्चित करेगा कि बेअदबी के दोषी कानून की खामियों का फायदा उठाकर बच न सकें। उन्होंने कहा कि पहले कई आरोपी मानसिक बीमारी का हवाला देकर सजा से बच जाते थे, लेकिन अब नए कानून में ऐसी कमियों को दूर किया गया है।
मान ने कहा कि यदि किसी आरोपी को मानसिक रूप से बीमार घोषित किया जाता है, तो उसके अभिभावकों और देखभाल करने वालों को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। गंभीर मामलों में उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान रखा गया है।
अकाली दल और बादल परिवार पर भी हमला
मुख्यमंत्री ने अकाली दल और बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेअदबी मामलों में उनका नाम जुड़ा रहा है, इसलिए वे कभी भी ऐसे कानून का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल की “पंजाब बचाओ यात्रा” असल में “परिवार बचाओ यात्रा” है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 15 साल तक पंजाब पर राज करने वालों को अब बताना चाहिए कि वे राज्य को किससे बचाने निकले हैं।
शिक्षा क्षेत्र में पंजाब की उपलब्धि गिनाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में पंजाब ने बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने दावा किया कि नीति आयोग की रिपोर्ट-2026 में पंजाब ने केरल को भी पीछे छोड़ दिया है।
विपक्ष पर भी बरसे Bhagwant Mann
भगवंत मान ने कहा कि विपक्षी दल झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोग सब समझते हैं और समय आने पर उन्हें जवाब देंगे।
यह भी पढ़े :- 31 मई को होंगे पंजाब में चुनाव